बीकानेर, (samacharseva.in)। सद्बुद्धि यज्ञ में लगे भाटी व कल्ला स्वा्हा के नारे, राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर ईसीबी कॉलेज के मुख्य द्वार पर पिछले 7 माह के अपने वेतन देने की मांग को लेकर धरने पर बैठे कार्मिकों ने तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ सुभाष गर्ग को सद्बुद्धि देने के लिए सद्बुद्धि यज्ञ का किया।
यज्ञ के दौरान आक्रोषित कार्मिकों ने कोलायत के विधायक व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी व केबिनेट मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला के खिलाफ भी नारे लगाने शुरू कर दिये। राजस्थान इंजीनियरिंग कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन रेक्टा बीकानेर इकाई के तत्वाधान में चल रहे इस धरना प्रदर्शन के पांचवे दिन भी सभी कार्मिकों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों यज्ञ में आहुति देकर सरकार को चेतावनी दी यदि जल्द ही उनकी समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन को जन -आंदोलन के रूप में परिवर्तित कर दिया जाएगा।
रेक्टा प्रवक्ता डॉ महेंद्र व्यास ने बताया कि बताया कि राजस्थान सरकार की 11 स्वायत्तशासी इंजीनियरिंग कॉलेजों की वित्तीय स्थिति पिछले 1 वर्ष से बेहद खराब चल रही है। इसके कारण सरकार के मंत्रियों, सभी आला अधिकारियों को समय-समय पर इस बात की सूचना दे दी गई परंतु फिर भी सरकार के मंत्रियों एवं अधिकारियों के कान में जूं भी नहीं रेंग रही है।

Slogans of Bhati and Kalla Swaha engaged in sadbudhi yagya
















