Samachar Seva

Mission Patrkarita

छह निर्दलीय पार्षदों ने ओढ़ा भाजपा का दुप्परटा, कई और तैयार

nigam parshad इपांदमत

बीकानेर, (समाचार सेवा)। नगर निगम चुनाव में निर्दलीय उम्‍मीदवार बनकर जनता के वोट हासिल करने वाले छह निर्दलीय पार्षदों ने बुधवार को भाजपा का दुप्‍पटा ओढ़ लिया है। भाजपा के चुनाव प्रभारी सुरेन्द्र पाल टीटी ने इन निर्दलीय पार्षदों को भाजपा का दुपट्टा पहना कर औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल कर लिया है। चुनाव संचालन समिति ने भाजपा एवम् भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव प्रक्रिया एवम् मतदान प्रक्रिया की जानकारी से भी अवगत करा दिया है।

भाजपा नेताओं की माने तों कई और निर्दलीय पार्षद भाजपा का दुप्‍पटा ओढ़ने को तैयार बैठे हैं। भाजपा का दावा है कि नगर निकाय चुनाव 2019 में बीकानेर नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी ने महापौर हेतु आवश्यक जादुई आंकड़ा प्राप्त कर लिया है। भाजपा प्रवक्ता अशोक भाटी ने बताया कि भाजपा के सिम्बल से 38 पार्षद चुन कर आये हैं। इनके अलावा 6 निर्दलियों के भाजपा में विश्वास जताया है। ऐसे में अब भाजपा के पास पार्षदों की कुल संख्या 44 हो गई है।

भाटी ने बताया कि कुछ निर्दलीय पार्षद भाजपा के समर्थन हेतु तैयार हैं। उनकी संगठनात्मक औपचारिकताओं का होना शेष है। भाटी ने बताया कि  वार्ड नं. 3 से निर्दलीय पार्षद राजेश कच्छावा, वार्ड नं. 8 से निर्दलीय विधायक जमन लाल गजरा एवम् वार्ड नं. 21 से निर्वाचित महिला पार्षद कविता धनराज सोलंकी, वार्ड नंबर 21 की कविता पवार, वार्ड नंबर 18 के मुजाहिदीन हुसैन, वार्ड नंबर 76 के गोपीकिशन सोनी ने बीकानेर भाजपा प्रभारी सुरेन्द्र पाल टीटी के समक्ष उपस्थित होकर भाजपा में अपना विश्वास जताते हुए महापौर हेतु मत व समर्थन देने की सार्वजनिक घोषणा कर दी है।

इस अवसर पर हुए समारोह में चुनाव प्रभारी सुरेन्द्रपाल टीटी के साथ शहर भाजपा अध्‍यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य,  महापौर नारायण चैपड़ा,  महामन्त्री मोहन सुराणा,  भाजपा नेता एवम् प्रवक्ता अशोक भाटी, जिला उपाध्यक्ष अशोक बोबरवाल, भुपेन्द्र शर्मा, मण्डल अध्यक्ष अरूण जैन भी उपस्थित रहे।  इससे पूर्व भाजपा प्रत्याशियों ने एक साथ नगर निगम कार्यालय पहुंच कर अपने चुनावी जीत के विजेता प्रमाण पत्र प्राप्त किये।

इस अवसर पर महिला पार्षद सुधा आचार्य, सुशीला व्यास, सुमन कंवर राजपुरोहित, लक्ष्मीकंवर हाडलां सहित 38 भाजपा पार्षद उपस्थित रहे ।