Samachar Seva

Mission Patrkarita

श्री महालक्ष्मी शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

Shree Mahalaxmi Shobhayatra welcomed by showering flowers

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) श्री महालक्ष्मी शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, वैश्य कुल की कुलदेवी श्री महालक्ष्मी जी की शोभायात्रा के रविवार को बीकानेर पहुंचने पर गोगागेट स्थित गौड़ी पार्श्वनाथ मंदिर के आगे पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

स्‍वागत समारोह में बीकानेर वैश्य समाज के पदाधिकारी महिला इकाई की अध्यक्ष धनलक्ष्मी जैन, महामंत्री सरिता नाहटा,  गायत्री महात्मा, पद्मश्री महात्मा, अरुण अग्रवाल, उपाध्यक्ष दिनेश महात्मा, मंत्री जेठमल नाहटा, ललित कोचर, सुरभी अग्रवाल, भानु प्रिया जैन, द्वारका अग्रवाल, श्रीभगवान अग्रवाल, विनय अग्रवाल आदि शामिल रहे।

बीकानेर वैश्य समाज बीकानेर इकाई के महामंत्री विजय बाफना ने बताया कि अग्रोहा धाम में कुलदेवी माँ लक्ष्मी का भव्य मंदिर का निर्माण होना है। इसलिए देश मेंये यात्रा निकाली जा रही है।