Samachar Seva

Mission Patrkarita

श्री छः न्याति ब्राह्मण महासंघ शपथ ग्रहण समारोह

Shree ChhaNyati Brahmin Mahasangh oath taking ceremony

मोहन कड़ेला की रिपोर्ट

बीकानेर, (समाचार सेवा)। मोहन कड़ेला की रिपोर्ट, श्री छः न्याति ब्राह्मण महासंघ शपथ ग्रहण समारोह, श्री छः न्याति ब्राह्मण महासंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गुरूवार को टाउन हॉल में आयोजित हुआ।

मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने मुख्य कार्यकारिणी के 44 पदाधिकारियों के साथ महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष चारु शर्मा, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष गजानंद शर्मा, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोज सुरोलिया, नगर अध्यक्ष अरविंद जाजडा,

संस्कार एवं ज्योतिष प्रकोष्ठ अध्यक्ष राकेश ओझा, लोकसेवक प्रकोष्ठ अध्यक्ष इंजी. अरुण पाण्डे और तहसील अध्यक्ष रमेश पारीक को पद की शपथ दिलाई।

समारोह में शिवबाड़ी मठ के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानन्द महाराज, महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष मोहनलाल जाजड़ा, नए अध्यक्ष भंवरलाल व्यास, बीकानेर पंचायत समिति के प्रधान लालचन्द आसोपा, युवा प्रकोष्ठ प्रभारी गजानन्द शर्मा ने भी विचार रखे।

कार्यक्रम में कामेश्वर प्रसाद सहल, खेताराम तावणिया, श्रीधर शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन पाराशर नारायण शर्मा ने किया।