भाजपा संभाग कार्यालय में हुआ सर्वेंट क्वार्टर का उद्घाटन

Servant quarter inaugurated in BJP division office
Servant quarter inaugurated in BJP division office

बीकानेर, (समाचार सेवा) भाजपा संभाग कार्यालय में हुआ सर्वेंट क्वार्टर का उद्घाटन, भारतीय जनता पार्टी के करणी नगर स्थित संभाग कार्यालय में सर्वेंट क्वार्टर तथा स्टोर रूम का उद्घाटन बुधवार को गणेश पूजा के साथ किया गया।

इस अवसर पर भाजपा शहर भाजपा अध्‍यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ना सिर्फ अपने कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदनशील है अपितु पार्टी में सेवाएं देने वाले कार्मिकों के प्रति भी संवेदनशील है।

समारोह में शहर भाजपा अध्‍यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, देहात अध्‍यक्ष ताराचंद सारस्वत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एव पूर्व शहर जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य,पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत,

देहात जिला मंत्री एव जिला कार्यालय प्रभारी श्याम पंचारिया एव देहात जिलामंत्री अरविंद सिंह चारण उपस्थित रहे।