Samachar Seva

Mission Patrkarita

डीआईपीआर में वरिष्‍ठ सहायक फिरोज खान हुए सेवानिवृत्त

Senior Assistant in DIPR Firoz Khan retired

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।  डीआईपीआर में वरिष्‍ठ सहायक फिरोज खान हुए सेवानिवृत्त, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (डीआईपीआर) के वरिष्ठ सहायक फिरोज खान मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए।

खान इस विभाग में 37 वर्ष से अधिक की सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत हुए हैं। समारोह में अधिकारियों कार्मिकों व पूर्व कार्मिकों ने श्री खान की सेवाओं को प्रेरणा का‌ स्त्रोत बताया।

इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग के  सेवानिवृत अधिकारी दिनेश चंद्र सक्सेना, अमरसिंह राठौड़, विकास हर्ष,  सहायक निदेशक हरिशंकर आचार्य एवं शरद केवलिया, जनसंपर्क अधिकारी भाग्यश्री गोदारा, सहायक जनसंपर्क अधिकारी निकिता भाटी, सुखदेव रंगा, हेमंत कुमार व्यास, राजेंद्र कुमार भार्गव, शिवकुमार सोनी,

राजेंद्र जोशी, रतन सिंह, गणेश छिंपा सहित विक्रम सिंह, आनंद सिंह, बृजेंद्र सिंह, प्रियांशु आचार्य, परम नाथ सिद्ध, सुशील चौधरी, सोनू कच्छावा, मोहम्मद अब्दुल सिद्दीकी, मरुधरा शंकर श्रीमाली, अब्दुल रहमान,  शराफत हुसैन, बन्ने सिंह, आसाराम सहित परिवार जन एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।