Samachar Seva

Mission Patrkarita

शोभासर औद्योगिक क्षेत्र के फैक्ट्री मालिकों के निजी वाहनों को टोल से राहत

Exemption from toll for private vehicles of factory owners in the Shobhasar industrial area

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। शोभासर औद्योगिक क्षेत्र के फैक्ट्री मालिकों के निजी वाहनों को टोल से राहत, शोभासर औद्योगिक क्षेत्र के फैक्ट्री मालिकों के निजी वाहनों से शोभासर टोल नाके पर अब टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी की पहल पर टोल प्लाजा संचालक के साथ हुई वार्ता में इस संबंध में सहमति बनी। इससे क्षेत्र के व्यापारियों और उद्योगपतियों को आर्थिक राहत मिलेगी।

वार्ता में शोभासर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष मेघाराम गोदारा सहित पदाधिकारी, फैक्ट्री मालिक और टोल संचालक संकी बन्ना मौजूद रहे। कच्ची आड़त संघ के अध्यक्ष जयदयाल डूडी ने भी समाधान में महत्वपूर्ण सहयोग किया। सहमति पर शोभासर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं फैक्ट्री मालिकों ने जुगल राठी और जयदयाल डूडी का आभार जताया।

एसोसिएशन के सचिव संजय जैन सांड ने बताया कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल लगातार प्रयासरत है।