Loading Now

updates

शनिवार 3 अगस्‍त 2019-बीकानेर के समाचार

Bikaner Foundation

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। शनिवार 3 अगस्‍त 2019-बीकानेर के समाचार, बीकानेर जिले के समाचारों को समाचार सेवा की वेबसाइट पर एक साथ उपलब्‍ध कराने की तैयारी की गई है।

samachar-seva-logo-1 शनिवार 3 अगस्‍त 2019-बीकानेर के समाचार

यह समाचार बुलेटिन नियमित रूप से प्रतिदिन प्रति घंटे अपडेट होता रहेगा। इससे samacharseva.in के पाठक दिन में एक ही पोस्‍ट को अलग-अलग समय में खोलकर अपडेट समाचारों से अवगत हो सकेंगे।–समाचार सेवा

Ushajoshi0077@gmail.com Mobil & Whats app no. 7597514697

एमएम ग्राउंड में ‘सरजमीं’ सांस्कृतिक कार्यक्रम 14 को

प्रवासी बीकानेरियों के सम्मान में होगा यह समारोह

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)।  स्‍वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों के तहत स्‍थानीय एमएम ग्राउंड में 14 अगस्‍त को शाम 7 बजे सेसरजमीं को सलाम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह समारोह बीकानेर फाउण्डेशन और जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में कोलकाता के 100 कलाकार भव्य रंगारंग प्रस्तुतियां देंगें।

Bikaner-Foundation-2 शनिवार 3 अगस्‍त 2019-बीकानेर के समाचार

मूलत: यह समारोह उन प्रवासियों के सम्मान के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिन्‍हें बीकानेर में उद्योग धंधे स्‍थापित करने के लिये आमंत्रण भेजा गया है। यह आमंत्रण जिला प्रशासन की ओर से बीकानेर फाण्डेशन के तहत कलक्टर कुमार पाल गौतम ने भेजा है। आमंत्रण में प्रवासियों को बीकानेर में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया है। समारोह की तैयारियों के संबंध में शनिवार को कलेक्‍ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान कार्यक्रम से जुड़े बैनर लोकार्पण भी किया गया। सरजमीं कार्यक्रम का नोडल अधिकारी एडीएम सिटी शैलेंद्र देवड़ा को बनाया गया है।

Bikaner-Foundation-1 शनिवार 3 अगस्‍त 2019-बीकानेर के समाचार

बैठक में कलक्टर कुमार पाल गौतम, बीकानेर फाउण्डेशन के सचिव उद्योगपति कमल कल्ला, एडीएम प्रशासन एच गौरी, एडीएम सिटी शैलेन्द्र देवड़ा, एएसपी पवन मीणा, नगर निगम के आयुक्त गवांडे, जिला परिवहन अधिकारी जुगल किशोर माथुर, एडीओ सुनील बोड़ा, रोटरी के आनन्द आचार्य, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पच्चीसिया ने कार्यक्रम से जुड़ा बैनर लोकार्पण किया गया।

Ushajoshi0077@gmail.com Mobil & Whats app no. 7597514697

प्रो. विष्णु शर्मा ने जोधपुर विवि कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार संभाला

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)।  राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्‍वविद्यालय बीकानेर के कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा ने शनिवार को जय नारायण व्यास विश्‍वविद्यालय जोधपुर के कुलपति पद का अतिरिक्त कार्य भार संभाल लिया।

3BKN-PH-11 शनिवार 3 अगस्‍त 2019-बीकानेर के समाचार

प्रो. शर्मा अग्रिम आदेश तक  या नियमित कुलपति नियुक्त होने तक यह जिम्मेदारी संभालेंगे। उल्लेखनीय है कि कुलपति प्रो. शर्मा स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्‍वविद्यालय बीकानेर के कुलपति पद का भी अतिरिक्त कार्यभार देख रहे हैं। प्रो. शर्मा को राज्यपाल एवं कुलाधिपति कल्याणसिंह के निर्देशानुसार जय नारायण व्यास विवि जोधपुर के कुलपति पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Ushajoshi0077@gmail.com Mobil & Whats app no. 7597514697

स्मार्ट सिटीजन बीकानेर ऐप लॉंच

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। कलेक्‍ट्रेट सभागार में शनिवार को आयोजित समारोह में स्मार्ट सिटीजन बीकानेर ऐप लॉन्‍च किया गया। कोई भी व्यक्ति प्ले स्टोर में स्मार्ट सिटीजन बीकानेर टाइप कर इसे डाउनलोड कर सकता है।

Smart-Citizen-Bikaner-App-Launch-1 शनिवार 3 अगस्‍त 2019-बीकानेर के समाचार

कलक्‍टर कुमार पाल गौतम ने बताया कि जिले की समस्याओं के निस्तारण करने में स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी के लिए यह स्मार्ट सिटीजन बीकानेर ऐप शुरू  किया गया है। उन्‍होंने कहा कि जिले के निवासियों की विकास में साझेदारी और उन्हें आपस में जोड़ने के लिए यह ऐप एक मंच के रूप में कार्य करेगा।

Smart-Citizen-Bikaner-App-Launch-1-1 शनिवार 3 अगस्‍त 2019-बीकानेर के समाचार

कलक्टर गौतम ने बताया कि जिले के विकास, पर्यावरण व सामाजिक सुधार के कार्य कर रहे व्यक्ति अपने द्वारा किए गए कार्य का विवरण, उपलब्धियां फोटो के साथ इस ऐप पर अपलोड कर सकते हैं। सिटीजन द्वारा किए गए प्रत्येक सामाजिक कार्य के लिए कुछ अंक दिए जाएंगे तथा उनके प्राप्त कुल अंकों के आधार पर नियमानुसार पुरस्कार दिया जाएगा।  इसमें लॉगिन करने पर होम स्क्रीन पर कई योजनाएं प्रदर्शित होगी।

Smart-Citizen-Bikaner-App-Launch-2 शनिवार 3 अगस्‍त 2019-बीकानेर के समाचार

व्यक्ति अपनी इच्छानुसार किसी भी योजना को चुन कर इसमें भाग ले सकता है। इसके लिए जिला प्रशासन नियमानुसार अंक प्रदान करेगा। सभी अंकों को मिलाकर उन अंकों के समकक्ष पुरस्कार का चुनाव व्यक्ति कर सकता है चुने हुए पुरस्कार से नागरिक को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर उपनिदेशक सूचना जनसम्पर्क विकास हर्ष तथा आईटी उपनिदेशक सत्येन्द्र सिंह राठौड़ सहित कई मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे। 

Ushajoshi0077@gmail.com Mobil & Whats app no. 7597514697

मण्डल स्तरीय स्काउट गाइड खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। दो दिवसीय मण्डल स्तरीय स्काउट गाइड खेलकूद  प्रतियोगिता का आगाज शनिवार को मण्डल प्रशिक्षण केन्द्र में समारोह पूर्वक हुआ। इस अवसर पर बीकानेर अतिरिक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा रचना भाटिया छाबडा एवं संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा नूतनबाला कपिला ने मण्डल स्तरीय खेलों का शुभारंभ  किया।

3BKN-PH-6 शनिवार 3 अगस्‍त 2019-बीकानेर के समाचार

साथ इस अवसर पर मण्डल सचिव देवानन्द पुरोहित, सहायक राज्य संगटन आयुक्त स्काउट मानमहेन्द्रसिंह भाटी, भवानीशंकर जोशी, सी. ओ. स्काउट हनुमानगढ भारत भूषण, सी ओ स्काउट झुंझुनू महेश कालावत, सी. ओ. स्काउट जसवन्तसिंह राजपुरोहित, सी.ओ. गाइड ज्योतिरानी महात्मा आदि उपस्थित थे। श्रीमती भाटिया ने कहा कि स्काउट गाइड में खेलों का सदैव से ही सक्रिय स्थान रहा है।

IMG_20190803_125204 शनिवार 3 अगस्‍त 2019-बीकानेर के समाचार

इस प्रकार के खेल आयोजन प्रतिभाओं का आगे आने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। अपने विद्यार्थी जीवन में गाइड रहने के अनुभव साझा करते हुये बताया कि स्काउट गाइड  में रहकर बालक बालिकाओं को सर्वागीण विकरास होता है। वयक्तित्व विकास में खेलों का स्थान सर्वोपरि है।श्रीमती नुतनबाला कपिला ने बताया कि स्वस्थ भावना से ओतप्रोत खेलों से जीवन के प्रति सकारात्मकता का भाव विकसित होता है।

IMG_20190803_125200 शनिवार 3 अगस्‍त 2019-बीकानेर के समाचार

मण्डल खेल आयोजन सचिव एवं सहायक रा’य संगठन आयुक्त संगठन आयुक्त मानमहेन्द्रसिंह भाटी के अनुसार बीकानेर संभाग के अर्न्तगत बीकानेर, झुंझुनू, चुरू, हनुमानगढ एवं श्रीगंगानगर जिलों के  विभिन्न विद्यालयों के जिला स्तर खेलों में चयनित 350 स्काउट गाइड कबड्डी, फुटबाल, बॉलीवाल, खो-खो व एथेलेटिक्स खेलों में भाग ले रहे है।

IMG_20190803_124355 शनिवार 3 अगस्‍त 2019-बीकानेर के समाचार

मण्डल स्तर पर विजेता टीम एवं अन्य टीम के उत्कष्ट खिलाडीयों से मण्डल की टीमों का चयन किया जायेगा जो रा’य स्तर के खेलों में बीकानेर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। मण्डल सचिव देवानन्द पुरोहित ने आगुन्तक अतिथियों का आभार वयक्त किया। 

IMG_20190803_125002 शनिवार 3 अगस्‍त 2019-बीकानेर के समाचार

Ushajoshi0077@gmail.com Mobil & Whats app no. 7597514697

जयमलसर गोचर में लगाई सेवण घास

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)।  जयमलसर गांव की गोचर भूमि पर शनिवार को सेवण घास के 5100 पौधों का रोपण किया गया। सेवण घास के ये पौधे वेटरनरी विश्‍व विद्यालय के पशुधन चारा संसाधन प्रबंधन एवं तकनीक केन्द्र में तैयार किये गए हैं। जयमलसर ग्राम पंचायत की गोचर भूमि में सेवण पौध को तारबन्दी से सुरक्षा भी प्रदान की गयी है।वेटरनरी विश्‍वविद्यालय के द्वारा गोद लिए गये स्मार्ट विलेज जयमलसर के समन्वयक डॉ. नीरज शर्मा ने बताया कि इससे क्षेत् के पशुधन को पौष्टिक चारा उपलब्ध हो सकेगा। सरपंच पवन रामावत बताया कि एक वर्ष बाद तारबन्दी खोलकर चराई शुरू कर दी जाएगी।

Ushajoshi0077@gmail.com Mobil & Whats app no. 7597514697

जनेश्‍वर भवन में अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद की प्रथम बैठक रविवार को

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)।  अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की प्रथम बैठक रविवार 4 अगस्‍त को बीकानेर में आयोजित की जायेगी। परिषद के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश छंगाणी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस बैठक में आई. ए. एस. अधिकारी (रिटायर्ड) श्‍याम सुन्दर बिस्सा तथा पुष्टिकर साख सहकारी समिति के सी. ई. ओ. अमरचन्द पुरोहित विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

images-1 शनिवार 3 अगस्‍त 2019-बीकानेर के समाचार

बैठक में सामाजिक कुरीतियां, राजनैतिक प्रतिनिधित्व, स्वरोजगार, युवाओं में स्किल डेवलपमेंट, प्रशासनिकसेवाओं में पुष्‍करणा ब्राहम्णों की भागीदारी, कुटीर उधोग, स्वास्थ्य समूह बीमा, महिला सशक्तिकरण, युवाओं में संस्कार निर्माण आदि मुख्‍य बिन्‍दुओं पर चर्चा होगी। साथ ही पूरे देश एवं दुनिया में पुष्‍करणा ब्राहम्णों का डाटा बेस तैयार करना एवं समाज की परिसम्पतियों को चिन्हित करने के विषय पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में परिषद के तीन उपाध्‍यक्ष मुम्बई से गोपाल पुरोहित कूड, नई दिल्ली से कैलाश पुरोहित एवं जयपुर से महेश व्यास अपने-अपने क्षेत्र की रिपोर्ट  प्रस्तुत करेंगे। विभिन्न प्रकोष्‍ठों के टास्क लीडर्स अपने प्रोजेक्‍टस का विवरण देंगे।

download शनिवार 3 अगस्‍त 2019-बीकानेर के समाचार

इनमें डॉं. राजू व्यास, संध्या पुरोहित, प्रेरणा, गीता पुरोहित, एस. एस. रामदेव, नटवर थानवी, देवेन्द्र बोहरा (जयपुर से), ई. राजेन्द्र पुरोहित, बी. एम. व्यास, पुरुषोत्‍तम मापारा, स्नेहलता गज्जा, डॉं. गोपाल कल्ला, पी. के. थानवी, हरीश पुरोहित, एडवोकेट आर. सी. पुरोहित, सुरेश केवलिया, के. के. कल्ला, एडवोकेट प्रमेन्द्र बोहरा, डॉ. (प्रो.) एल. एन. हर्ष, मनीष पुरोहित, अविनाश व्यास, मनीष पुरोहित (जोधपुर से), महेश  आचार्य, आशा पुरोहित,

नवल जोशी (फलोदी), प्रकाश व्यास (ओसिंया), के अतिरिक्त युवा प्रकोष्‍ठ के अध्यक्ष त्रिलोक नारायण पुरोहित एडवोकेट एवं डॉं. बसन्ती हर्ष महिला प्रकोश्ठ अध्यक्ष अपने विचार रखेंगे । राष्‍ट्रीय महामंत्री डॉं. एस. एन. हर्ष के निर्देशन में सुरेन्‍द्र व्‍यास, त्रिलोक नारायण, गोविन्द जोशी, डॉं. बसन्ती हर्ष, सुरेश पुरोहित एवं लक्ष्मीनारायण बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

Ushajoshi0077@gmail.com Mobil & Whats app no. 7597514697

टीवी पर प्रबंधन के गुर सिखाएंगे डॉ. गौरव बिस्सा 

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। मैनेजमेंट ट्रेनर डॉ. गौरव बिस्सा अब दूरदर्शन के माध्यम से प्रबंधन के गुर सिखाएंगे। उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के ‘नेशनल मिशन इन एज्युकेशन थू्र इनफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी प्रोजेक्ट’ (एनएमईआईसीटी) के तहत तीस फिल्मों का निर्माण कर लिया है।

gaurav-bissa शनिवार 3 अगस्‍त 2019-बीकानेर के समाचार

डॉ. बिस्सा इन फिल्मों में विषय विशेषज्ञ की भूमिका में दिखेंगे तथा दूरदर्शन के समस्त शैक्षणिक चैनल्स के माध्यम से देश और दुनिया के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देंगे। डॉ. बिस्सा ने बताया कि यह फिल्म्स मार्केटिंग, एडवरटाइजिंग, सेल्स मैनेजमेंट, कन्ज्यूमर बिहेवियर, बिजनस कम्युनिकेशन और मानव व्यवहार से सम्बंधित हैं।

Ushajoshi0077@gmail.com Mobil & Whats app no. 7597514697

विक्रम साराभाई जयंती पर जारी होगा 100 रु. का सिक्‍का

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के संस्थापक विक्रम साराभाई की जन्म शताब्दी पर 12 अगस्त को 100 रूपए का एक स्मारक सिक्का मुम्बई में जारी होगा।

vikram-sarabhai शनिवार 3 अगस्‍त 2019-बीकानेर के समाचार

बीकानेर में सिक्कों का संग्रह औऱ अध्यन करने वाले सुधीर लूणावत के अनुसार विक्रम साराभाई की जन्म शताब्दी पर जारी होने वाला 100 रुपये का यह सिक्‍का भारत सरकार की कोलकता टकसाल में बना होगा। इस सिक्‍के का वजन 35 ग्राम तथा यह 50 प्रतिशत चांदी से बना होगा।  

Ushajoshi0077@gmail.com Mobil & Whats app no. 7597514697

बीकानेर की निधि शर्मा टीम इंडिया में शामिल

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर की निधि शर्मा को बंग्लादेश में आयोजित होने वाली इण्डों-बांग्लादेश इंटरनेशनल नेटबॉल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता के लिए भारतीय महिला टीम में चयनित किया गया है।

index-791x1024 शनिवार 3 अगस्‍त 2019-बीकानेर के समाचार

नीधि शर्मा इससे पहले सिंगापुर में हुई एशियन नेटबॉल चैम्पियनशीप में भारतीय महिला टीम में शानदार प्रदर्शन कर चुकी है।

Ushajoshi0077@gmail.com Mobil & Whats app no. 7597514697

बरसात में होने वाले चर्म रोग से बचाव की दी जानकारी

सिटी डिस्पेंसरी नं. 3 में निजी अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं 

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। विश्वकर्मा गेट के अंदर स्थित सिटी डिस्पेंसरी नं. 3 में शनिवार को कोठारी अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ अग्रवाल, व्यास कॉलोनी की श्री कृष्णा हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शैफाली दाधीच ने अस्पताल के प्रभारी डॉ. राजेश धवल के नेतृत्व में सेवाएं दी।

city-dispensary-no-3.jpg-2 शनिवार 3 अगस्‍त 2019-बीकानेर के समाचार

चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ अग्रवाल ने बरसात के दिनों में होने वाले चर्म रोग के बारे में रोगियों को जानकारी दी। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शैफाली दाधीच ने बताया कि मां का दूध बच्चों के लिए सर्वश्रेष्ठ, पौष्टिक आहार है। अस्पताल प्रभारी राजेश अग्रवाल ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, खसरा टीकाकरण अभियान की जानकारी दी।

city-dispensary-no-3 शनिवार 3 अगस्‍त 2019-बीकानेर के समाचार

Ushajoshi0077@gmail.com Mobil & Whats app no. 7597514697

श्‍याम महर्षि मनुज साहित्य सम्मान से होंगे अलंकृत

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। हिन्दी व राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार और राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के पूर्व अध्यक्ष श्रीडूंगरगढ निवासी श्याम महर्षि को इस वर्ष का मनुज साहित्य सम्मान दिया जाएगा।

Shyam-Mahrshi शनिवार 3 अगस्‍त 2019-बीकानेर के समाचार

यह पुरस्‍कार डॉ. ओ.पी. शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट चूरू की ओर से प्रतिवर्ष दिया जाता है। ट्रस्ट के राजेन्द्र शर्मा मुसाफिर ने बताया कि श्री महर्षि को यह सम्मान अरागामी 18 अगस्त को लोक संस्कृति शोध संस्थान नगरश्री चूरू के प्रांगण में आयोज्य समारोह में दिया जाएगा। महर्षि गत छह दशक से हिन्दी व राजस्थानी भाषा में सृजनरत हैं।  

छात्रों पर मामला दर्ज करने का विरोध, बंद कराये कॉलेज

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी की छात्रसंघ अध्यक्ष और तीन छात्रों के विरुद्ध एमजीएसयू प्रशासन ने नाल थाने में राजकार्य में बाधा डालने व अभद्र व्यवहार करने के मामला दर्ज करवाने के विरोध में शनिवार को छात्रों ने बीकानेर संभाग की कॉलेजों को बंद किया।

इस दौरान छात्रों ने संभाग के सभी कॉलेजों के आगे विरोध प्रदर्शन किया। बंद में बीकानेर शहर के बीजेएस रामपुरिया कॉले, एनएसपी कॉलेज, राजकीय डूंगर कॉलेज, राजकीय विधि कॉलेज के साथ नोखा, लूणकरणसर, कोलायत, चूरू व सरदारशहर तहसील में भी कॉलेज में भी विरोध प्रदर्शन किया गया।

उल्लेखनीय है कि 23 जुलाई को छात्र यूनिवर्सिटी में अपनी मांगों को लेकर वाइस चांसलर को ज्ञापन देने गए थे। वीसी के नहीं मिलने पर रजिस्ट्रार व वित्त नियंत्रक को ज्ञापन दिया था।

वहां पर छात्रों की विश्वविद्यालय के अधिकारियों से बहसबाजी हो गई थी। छात्रों का आरोप है कि इस बात को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने मुकदमा दर्ज करा दिया। छात्रनेता आनंद पुरोहित ने बताया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने निर्दोष छात्रों को फसाया गया है। हमारी मांग है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन छात्रों के खिलाफ हुए मुकदमे को वापिस लें। पुरोहित ने बताया कि अगर मुकदमा वापिस नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

रामुपरिया कॉलेज के बाहर भी प्रदर्शन

कॉलेज स्तर की विभिन्न मांगों को लेकर दाऊजी रोड स्थित बी.जे.एस. रामपुरिया जैन महाविद्यालय के छात्र कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया।  छात्रों ने अपनी मोटरसाईकिलों को कॉलेज के गेट के आगे खड़ा कर कॉलेज के मुख्य गेट को बंद कर दिया। ऐसे में कॉलेज प्रशासन ने गेट खुलवाना चाह, लेकिन छात्र गेट को खुलने नहीं देने पर अड़ गए। कॉलेज प्रशासन ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से काफी समझाईश की,

लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे। छात्रों की मांग है कि एमजीएसयू के सहायक कुलसचिव द्वारा छात्रों पर दर्ज करवाए झूठे मुकदमें को तत्काल रूप से वापस लिया जाए, छात्राओं के लिए विश्वविद्यालय परिसर में अलग से व्यवस्थाएं की जाए, जहां सिर्फ महिला स्टाफ हो।

परीक्षा प्रणाली की विसंगतियों को दूर किया जाए, झुठा मुकदमा दर्ज करवाने अधिकारियों पर कार्यवाही की जाए। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भवानी सिंह, शक्ति सिंह, महेन्द्र सिंह, बबलु राजपुरोहित, कुलदीप सिंह, भवानी सिंह, श्रवण सिंह, कैलाश प्रजापत सहित कई छात्र शामिल रहे।

Ushajoshi0077@gmail.com Mobil & Whats app no. 7597514697

पीपल के पेड़ को काट देने पर आक्रोषित हुए लोग

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। जूनागढ़ के पीछे पुरानी गिन्नाणी के मोड़ पर पंचमुख हनुमानजी मंदिर के पास सालों पुराना पीपल का पेड़ शनिवार सुबह कुछ लोगों ने काट दिया। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर लोग एकत्र हो गए। पेड़ काटने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग लेकर विरोध शुरू कर दिया।

पुलिस ने लोगों का समझाइस कर शांत कराया तथा पीपल काटने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही का भरोसा दिलाया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बजरंगली बली मंदिर के पास पीपल का यह पेड़ इलाकेभर में आस्था का केन्द्र था, आस पास के लोग इसकी पूजा करते थे।

Ushajoshi0077@gmail.com Mobil & Whats app no. 7597514697

बजरी का डंपर सीवरेज में धंसा, दुकान क्षतिग्रस्त

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। बंगलानगर इलाके में हिरेश्वर महादेव मंदिर वाली गली में शनिवार सुबह बजरी से ओवरलोड डंपर सीवरेज में धंस गया कर मौके पर दुकान के एक हिस्से पर गिर गया, जिससे दुकान का गली वाली हिस्सा पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। यहां सुबह एक बजरी का ट्रक गली से होकर निकल रहा था।

इतने में शिविर लाइन में धंस गया और ट्रक दुकान के हिस्से पर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर मोहल्ले के लोग घटना स्थल पर इक्कठे हो गए और नयाशहर पुलिस को सूचना दी। हालांकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन ट्रक मालिक को घटना स्थल पर बुलाया गया।

Ushajoshi0077@gmail.com Mobil & Whats app no. 7597514697

मजदूर का खोया पर्स लौटाया

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। जिले के नापासर कस्बे के भंवरलाल सुथार को शुक्रवार की शाम एक पर्स मिला। पर्स में नगदी के अलावा पैन कार्ड, आधार कार्ड आदि थे। भंवरलाल ने पर्स मालिक श्रमिक साहिद राजा को खोजकर शनिवार सुबह उसे उसका खोया हुआ पर्स सौंप दिया। भंवरलाल की इस ईमानदारी की लोगों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

Ushajoshi0077@gmail.com Mobil & Whats app no. 7597514697

Share this content:

You May Have Missed