Samachar Seva

Mission Patrkarita

चित्रकला प्रतियोगिता में संजना, मुस्कान व हर्षिता रही अव्वल

Sanjana, Muskaan and Harshita topped the painting competition

बीकानेर, (समाचारसेवा)। चित्रकला प्रतियोगिता में संजना, मुस्कान व हर्षिता रही अव्वल, गणतंत्र दिवस के अवसर पर अस्मत अमीन फाउंडेशन की ओर से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में संजना राठौड़ ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है।

इस प्रतियोगिता का द्वितीय पुरस्कार मुस्कान मालू, तृतीय हर्षिता प्रजापत, चौथा अंजली राठौड़ तथा पांचवा पुरस्कार घनिष्ठा ने जीता है। संस्था सचिव अरमान नदीम ने बताया की प्रथम स्थान के प्रतिभागी को 1100 सौ रुपये, द्वितीय स्थान को 751, तृतीय स्थान को 551, चतुर्थ स्थान को 251 और पांचवें स्थान को 151 रुपये नगद राशि के साथ सम्मान पत्र, कलम, श्रीफलऔर साहित्य भेंट किया जाएगा।

अनिल सुथार ने बताया कि सांत्वना पुरस्कार के लिए तान्या कौशिक नंदिता सिंह रघुवंशी, सूर्य प्रकाश स्वामी, कुनिका कौशिक, सुमन गोदारा, भुवनेश राठौड़, कौशल्या, लावण्या, वंश सोनी, तनिष्का, कांता गोदारा के चित्रों का चयन किया गया। सभी प्रतिभागियों को 100 रुपये नगद, सम्मान पत्र और साहित्य भेंट किया जाएगा।

फाउंडेशन के अध्यक्ष इमरोज नदीम ने कि बताया प्रतियोगिता के लिये तहजीब, डॉ भीमराव अंबेडकर, मौलिक अधिकार आदि विषयों पर चित्र आमंत्रित किये गए थे।   अब्दुल रऊफ राठौड़ ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर अस्मत अमीन हाउस अमरसिंहपुरा में आयोजित समारोह में विजेताओं को पुरस्कत किया जाएगा।