Samachar Seva

Mission Patrkarita

स्वच्छता कर्मियों ने निकाली मोटर साइकिल रैली

Sanitation workers organize motorcycle rally

प्रस्‍तुति सहयोग – धीरज जोशी

बीकानेर, (samacharseva.in)।  स्वच्छता कर्मियों ने निकाली मोटर साइकिल रैली, ‘हारेगा   कोरोना, जीतेगा बीकाणा’ अभियान के तहत शुक्रवार को नगर निगम द्वारा स्वच्छता कर्मियों की मोटर साइकिल रैली निकाली गई। महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित और अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए. एच. गौरी ने डॉ. करणी सिंह स्टडियम परिसर से हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया।

जागरुकता रैली शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई नगर निगम पहुंची। इस दौरान मास्क वितरित किए गए तथा समझाइश की गई। इस दौरान महापौर ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से कोरोना संक्रमण पर प्रभावी अंकुश पाया गया है।यह स्थिति बनी रहे, इसके लिए हमें पूर्ण सतर्क रहना होगा।  अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) ए. एच. गौरी ने कहा कि जिला कलक्टर के नेतृत्व में चला अभियान अब जन-जन का अभियान बन चुका है।नगर निगम आयुक्त पंकज शर्मा ने बताया कि अभियान समन्वयक राजेन्द्र जोशी ने कहा कि जागरुकता अभियान के सकारात्मक परिणाम भी आए हैं।