रूप म्यूजिक ने जारी किया गुणवंत सेन‌ का धमाकेदार गाना “नखराली घूमर”

Roop Music released Gunwant Sen's sizzling song Nakhrali Ghumar
Roop Music released Gunwant Sen's sizzling song Nakhrali Ghumar

चुरू, (समाचारसेवा)। रूप म्यूजिक ने जारी किया गुणवंत सेन‌ का धमाकेदार गाना “नखराली घूमर”, सुजानगढ़ के सेन‌ परिवार के उभरते सिंगर और म्यूजिक कंपोजर  गुणवंत सेन का नया गाना नखराली घूमर जारी हुआ है। इसे रूप म्यूजिक ने जारी किया है।

गाने के निर्माता परेश चौधरी हैं। जबकि गाने को धनराज दाधीच ने लिखा है। इसे अपनी सुरीली राजस्थानी धुन से संवारा है गुणवंत सेन‌ ने। इससे ये साबित होता है कि राजस्थानी संगीत अभी भी जिंदा है। अपनी अलग पहचान रखता है।

वीडियो में शशि महेंद्र व एसपी जोधा ने परफॉर्मेंस दी है। इसे गाया है बॉलीवुड सिंगर शेखावाटी की आकांक्षा शर्मा ने। गाना शुरू से अंत तक अपनी मधुरता बनाए रखता है। सुनने वाले और देखने वाले के कानों में और आंखों में जादू सा छोड़ जाता है। सिर्फ चार दिन में गाने ने 10 हजार व्यूज और एक हजार के करीब लाइक्स कमा लिए हैं।

गौरतलब है गुणवंत सेन एक भारतीय संगीत निर्देशक और पटकथा लेखक हैं। वे सुजानगढ़ (चुरू) के सेन परिवार से रिश्ता रखते हैं। उनको फिल्म उद्योग में अपने काम के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। गुणवंत सेन ने हिंदी और कोंकणी फिल्मों में भी काम किया है।

उनकी डिस्कोग्राफी में उल्लेखनीय हैं अर्जुन देवा (2001), सबसे बड़ा मुजरिम, पंचायत, एन अनटोल्ड फैक्ट-लतीफ, लीडर, नसीबाचो खेल और सोफिया। इनके अलावा, उन्होंने पटकथा भी लिखी है और 2013 की भोजपुरी फिल्म धुरंधर के लिए संगीत दिया है।

वह अभिषेक चड्ढा द्वारा निर्देशित 2017 की हिंदी फिल्म द ग्रेट लीडर से जुड़े हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन और जया बच्चन मुख्य भूमिकाओं में थे।