Samachar Seva

Mission Patrkarita

फायरिंग का आरोपी इनामी बदमाश विष्‍णु बिश्‍नोई गिरफ्तार

Rewarded criminal Vishnu Bishnoi, accused of firing, arrested

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) फायरिंग का आरोपी इनामी बदमाश विष्‍णु बिश्‍नोई गिरफ्तार, नयाशहर थाना पुलिस ने हत्‍या के प्रयास के आरोपी नोखा मूल के हाल बीकानेर में जम्‍भेश्‍वर नगर निवासी ईनामी बदमाश 19 वर्षीय विष्‍णु बिश्‍नोई पुत्र रामनिवासी उर्फ मोतीलाल को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने इस वर्ष 18 अगस्‍त को मुक्‍ता प्रसाद नगर निवासी उमेश सियाग पुत्र सुखराज को चूंगी चौगी के पास के उसके कार्यालय के गेट पर अंधाधुंध फायरिंग की। मोटरसाइकिल वहां पहुंचे आरोपी के साथ नरेन्‍द्र डेलू, अरुण भाट व एक अन्‍य भी था। परिवादी व आरोपी के बीच पुरानी रंजिश थी।

वारदात के दौरान भीड़ हो जाने के कारण आरोपी फायर करते हुए मौके से भाग गए। थानाधिकारी मोनिका बिश्‍नोई ने बताया कि उच्‍चाधिकारियों के निर्देशों के अनुसार मुख्‍य आरोपी विष्‍णु बिश्‍नोई को सोमवार को पकड़ लिया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में दो आरोपी पहले ही धर लिये गए थे। मुख्‍य आरोपी पर हत्‍या का प्रयास, आर्म्‍स एक्‍ट तथा लूट आदि के पांच प्रकरण दर्ज हैं।