Samachar Seva

Mission Patrkarita

रामदयाल उर्फ डीजी की हत्‍या का आरोपी रवि गिरफ्तार

Dushkurm in Nokha, accused Sribalaji arrested

बीकानेर, (samacharseva.in)। रामदयाल उर्फ डीजी की हत्‍या का आरोपी रवि गिरफ्तार, देशनोक में एक युवक रामदयाल उर्फ डीजी की हत्‍या के आरोप में जुर्म प्रमाणित पाये जाने पर बीछवाल थाना पुलिस ने मुल्जिम रवि उर्फ रविन्‍द्र सिंह चारण पुत्र शंकरदान उम्र 21 वर्ष को गिरफतार किया है। पुलिस दवारा इस मामले में आरोपी से घटना में प्रयुक्त साधन, अलाये कत्ल एंव घटना में सहअभियुक्तो के बारे में गहन अनुसन्धान किया जा रहा है।

बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि इस मामले के परिवादी व म्रतक के भाई अगुणा बास निवासी रमेशदान चारण पुत्र बृजमोहन दान चारण ने 6 अगस्‍त को देशनोक थाना पुलिस को बताया था कि रविदान, सौरभदान उर्फ भाऊदान, संजयदान, रोहितदान, हिमालय दान, अमनदान, निम्बुरदान उर्फ निर्मलदान व 2-3 अन्य ने धारदार हथियार व लाठिया से उसके भाई रामदयाल उर्फ डीजी की हत्या कर दी। इस पर तफ्तीश शुरू की गयी। मामले की जांच बीछवाल थाना पुलिस को सौंपी गई।