Samachar Seva

Mission Patrkarita

नशीला पदार्थ खिलाकर किया बलात्कार

raping a woman with a narcotic substanc

बीकानेर, (samacharseva.in)। नशीला पदार्थ खिलाकर किया बलात्कार, नयाशहर थाना पुलिस ने एक महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर उससे बलात्‍कार करने के आरोप में नागौर निवासी एक व्‍यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस मामले में पीडिता ने शनिवार को दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि नागौर में मानासर चौराहा निवासी पंकज राव पुत्र शंकरलाल ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्‍कर्म किया। इस अपराध में नोखा में अलाई क्षेत्र निवासी उम्‍मेद व सुनील भी शामिल रहे।नयाशहर थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 366, 376, 379, के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एसआई रामचन्‍द्र को सौंपी गई है।