राजेन्द्र पंवार बीकानेर के उपमहापौर बने

Rajendra Panwar became deputy Mayor of Bikaner
Rajendra Panwar became deputy Mayor of Bikaner

बीकानेर, (समाचार सेवा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्‍याशी पार्षद राजेन्‍द्र पंवार को बीकानेर नगर निगम का उप महापौर निर्वाचित घोषित किया गया है। राजेन्‍द्र को कुल 80 पार्षदों में से 41 पार्षदों का वोट मिला है जबकि उनके सामने चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस पार्टी के प्रत्‍याशी जावेद पडिहार को 39 वोट मिले हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्‍याशी राजेन्‍द्र पंवार तथा पार्षद प्रदीप उपाध्‍याय ने सबसे पहले वोट कास्‍ट किया। कांग्रेस पार्टी के उप महापौर पद के प्रत्याशी जावेद पड़िहार तथा वार्ड 65 के पार्षद पारस मारू आदि आधा दर्जन से अधिक पाषर्द शुरूआती दौर में मतदान किया। मतदान पांच बजे तक होना था मगर निगम के सभी 80 पार्षद 3 बजे से पहले ही निगम परिसर पहुंच चुके थे।

भाजपा के रणीनीतिकारों ने उप महापौर के चुनाव में महापौर चुनाव से भी अधिक मत प्राप्‍त करने का दावा पहले ही कर दिया था हुआ भी वही। हालांकि भाजपा के 47 मत प्राप्‍त करने के दावे के उलट पार्टी को 41 वोट ही हासिल हुए। पार्टी नेता जीत का आधार पहले से ही मूल ओबीसी व ओबीसी के पार्षदों की लामबंदी को मान कर चल रहे थे अब जीत के बाद कुछ दावे भी जोड सकते हैं।

भाजपा नेतओं ने कांग्रेस के एक प्रत्‍याशी परमानंद गहलोत का नामांकन वापिस लिया जाना भी अपने पक्ष में प्रचारित किया गया था। ज्ञात रहे कि कांग्रेस ने उपमहापौर पद के लिये जावेद पडिहार व परमानंद का नामांकन दाखिल करवाया था।

बाद में परमानंद ने नाम वापसी के तय समय से पहले ही अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसीलिये भाजपा नेताओं ने तो कह भी दिया था कि परमानंद ने राजेन्‍द्र को परमानेंट कर दिया।