Samachar Seva

Mission Patrkarita

राजेन्द्र जोशी की दो पुस्तकों का हुआ विमोचन 

Rajendra Joshi's two books released

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) राजेन्द्र जोशी की दो पुस्तकों का हुआ विमोचन, वरिष्ठ कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी के राजस्थानी कथा संग्रह ओट और काव्य संग्रह हेली रा हेला का लोकार्पण नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में हुआ।

शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान और मुक्ति संस्था की ओर से इस कार्यक्रम में लेखक राजेंद्र जोशी ने अपनी दोनों पुस्तकों की रचनाओं के बारे में बताया। जोशी ने कहा कि उनके द्वारा लिखे गए प्रत्येक शब्द के लिए वह स्वयं जिम्मेदार हैं।

प्रत्येक साहित्यकार को इसकी जिम्मेदारी उठानी चाहिए। उन्होंने लेखक के एक्टिविस्ट होने की पैरवी की। साथ ही संवेदना को लेखकिया कर्म की सर्वोच्च आवश्यकता बताया।

इस अवसर पर शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान एवं सखा संगम संस्था द्वारा राजेन्द्र जोशी का सम्मान किया गया। समारोह में आलोचक डॉ. अर्जुन देव चारण, मधु आचार्य, डॉ. अजय जोश, डॉ. रेणुका व्यास नीलम, हरि शंकर आचार्य, राजाराम स्वर्णकार, हरीश बी. शर्मा, अमरनाथ व्यास खुशाल चंद जोशी, विजय खत्री,

शिवकुमार थानवी, हरि किशन जोशी, विजय जोशी, सुनील पुरोहित, रवि आचार्य, कार्यक्रम में कमल रंगा, मनीषा आर्य सोनी, हीरालाल हर्ष, चंद्रशेखर जोशी, नागेश्वर जोशी, भैरव रतन बोरा, सोहन लाल जोशी, शशांक जोशी आदि उपस्थित रहे।