Samachar Seva

Mission Patrkarita

रात अंधेरे में अज्ञात लुटैरों को देख रुपये बाइक छोड भागा व्‍यापारी

hiway ke lootere

बीकानेर (समाचार सेवा)। रात अंधेरे में अज्ञात लुटैरों को देख रुपये बाइक छोड भागा व्‍यापारी। नाल थाना क्षेत्र में स्‍काई बर्ड इलाके के पास सोमवार देर रात अंधेरे में पिकअप में सवार तीन लोगों ने बाइक सवार एक परचून व्‍यापारी सहित तीन लोगों को लूटने का प्रयास किया।

पिकअप सवार लोगों की चंगुल से बचने के लिये परचून व्‍यापारी व उसके दो कर्मचारी मौके पर ही अपनी दो बाइक व रुपयों का थेला छोडकर बचकर भाग निकले। पिकअप सवार व्‍यापारी के रूपयों के थेले से रुपये निकाल ले गए। पीडित परचून व्‍यापारी ने मंगलवार दोपहर बाद  अज्ञात लुटैरों के खिलाफ मामला दर्ज  करा दियया है।

fir

fir

पुलिस से‍मिली जानकारी के अनुसार नाल निवासी नीलकमल बैद का भाई प्रमोद कुमार बैद बीकानेर में परचून का व्‍यवसाय कर है। सोमवार को प्रमोद अपने दो कर्मचारियों नरपत सिंह व बलराम के साथ रात को लगभग सवा 10.50 बजे बीकानेर से नाल की ओर जा रहा था।

पीडित के अनुसार नाल इलाके में स्‍काई बर्ड के सामने तीन लोग सफेद पिकअप जीप में सवार होकर आये  थे। एक के हाथ में पिष्‍टल थी। उन्‍होंने अपनी जीप बाइक के आगे लाकर रोकने का प्रयास किया।

पीडित के अनुसार लूट व मारपीट की आशंका होने पर वह अपने दोनों कर्मचारियों सहित मौके पर बाइक व दुकान से लाया हुआ रुपयों का थेला छोडकर मौके से भाग गया।

पुलिस के अनुसार पीडित व्‍यापारी ने इस मामले में अभी लूट का प्रयास करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कराया है ना ही यह बताया  है कि अज्ञात लोग उसके कितने रूपये ले गए हैं।

पुलिस के अनुसार व्‍यापारी ने थेले में लगभग 50 हजार रुपये होने की मौखिक बात स्‍वीकारी है।

जबकि बाद में मामला दर्ज कराते समय उसने बताया कि उसके थेले में लगभग 2  लाख 25 हजार रुपये थे जिस थेले को आरोपी ले गए। जानकारी के अनुसार पीडित व्‍यापारी नीलकमल वैद अब मंगलवार सुबह नाल थाने पहुंचा और उसने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करावा दिया। मामले की जांच एसआई बूटा सिंह को दी गई है।