Samachar Seva

Mission Patrkarita

पुनीत रंगा को 2020 का ओम पुरोहित ‘कागद’ सम्मान

puneet ranga

बीकानेर, (samacharseva.in) पुनीत रंगा को 2020 को ओम पुरोहित ‘कागद’ सम्मान, राजस्थानी-हिन्दी के सशक्त युवा हस्ताक्षर कवि-कथाकार पुनीत रंगा को प्रसिद्ध साहित्यकार ओम पुरोहित ‘कागद’ की स्मृति में प्रतिवर्ष दिए जाने वाले सम्मान के तहत वर्ष 2002 का उक्त सम्मान बतौर राजस्थानी के युवा कवि के रूप में दिया जाएगा।

इसकी घोषणा हनुमानगढ़ में कागद फाउंडेशन की बैठक में चयन कमेटी के तीन सदस्यों प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. भरत ओळा, राजेश चड्ढा एवं कृष्ण कुमार आशु ने संयुक्त रूप से की। रचाव संस्था के अशोक शर्मा एवं भवानीसिंह ने बताया कि कवि पुनीत रंगा की राजस्थानी काव्य पुस्तक ‘मुगत आभौ’ काफी चर्चित कृति है।

पुनीत रंगा 2002 से निरंतर अंग्रेजी, हिन्दी और राजस्थानी में कविता, कहाणी, लघुकथा, स्तम्भ, लेख आदि में सृजनरत रहे हैं। आपकी रचनाएं राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर पर इंडिया टुडे, आउटलुक, फुलटेंशन पत्रिका, भास्कर, पत्रिका, युगपक्ष, लोकमत एवं मधुमती आदि पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही है। आपको नगर निगम बीकानेर द्वारा आपकी साहित्यिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है।

इसके साथ ही आप कई साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किए जा चुके हैं। रंगा को मिलने वाले ‘कागद सम्मान’ पर शहर के अनेक गणमान्यजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।