Samachar Seva

Mission Patrkarita

डारान चौक मदरसे के होनहार विद्यार्थियों का किया सम्‍मान

Promising students of Daran Chowk Madrasa were honored

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)इस्लाम धर्म के आखिरी पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिवस पर डारान यूथ समाज द्वारा शीतला गेट स्थित डारान चौंक में मदरसा के विद्यार्थियों के लिये जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी आयोजित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि स्थानीय भाजपा के पार्षद हसन अली टाक, पत्रकार सैय्यद  अख्तर,  हाफिज नोशाद आदि ने होनहार बच्चों को सर्टिफिकेट बांट कर हौसला अफजाई की। आयोजक मोहम्मद हुसैन डार ने बताया कि कार्यक्रम का आगाज कुरआन शरीफ की तिलावत के साथ हुआ।

कार्यक्रम में सम्‍मानित होने वाले बच्‍चों में मोहम्मद इस्लाम, आशीष खान,  सुफियान अली, राजा अरमान खान, मोहम्मद नवाज, शाहनवाज, समीर चूड़ीगर, अनीश, अल्ताफ खान, अफरीदी, फिरोज, असलम, अकरम, फैजान, नईम अख्तर, मोहम्मद दानिश, खान जावेद जारिया, शबनम, सलमा सकिना सहित आदि शामिल रहे।