राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को बीकानेर में करेंगी संस्कृति महोत्सव का उद्घाटन

President Draupadi Murmu will inaugurate Culture Festival in Bikaner on Monday
President Draupadi Murmu will inaugurate Culture Festival in Bikaner on Monday

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को बीकानेर में करेंगी संस्कृति महोत्सव का उद्घाटन, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू बीकानेर के में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के 14 वे संस्करण का सोमवार को उद्घाटन करेगी।

राष्ट्रपति कार्यक्रम स्थल डॉ. करणीसिंह स्‍टेडियम पर दोपहर 3:50 पर पहुंचेगी जहां उनका ढोल एवं नगाड़ों के साथ स्वागत किया जाएगा। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे। 4:02 पर राष्ट्रपति द्वारा क्राफ्ट आंगन एवं कूजिन एरिया का दौरा किया जाएगा।

कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, कला और संस्कृति मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला, नगर निगम बीकानेर की मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित शामिल रहेंगे।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति सोमवार दोपहर 01:55 बजे राष्ट्रपति भवन से रवाना होकर दोपहर 02:10 बजे पालम हवाई अड्डे पहुंचेंगी। वहां से दोपहर 02:20 बजे बीकानेर के नाल एयरफोर्स स्टेशन के लिए रवाना होंगी एवं दोपहर 03:25 बजे नाल एयर फोर्स स्टेशन तथा 3:50 पर डॉ. करणीसिंह स्‍टेडियम पहुंचेगी।