केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल को सौंपा ज्ञापन
बीकानेर, (समाचार सेवा)। पार्श्वनाथ स्टेशन पर हो प्रताप एक्सप्रेस व जैसलमेर हावड़ा ट्रेन का ठहराव, प्रताप एक्सप्रेस तथा जैसलमेर हावड़ा ट्रेन का ठहराव पार्श्वनाथ स्टेशन पर करने सहित विभिन्न रेल समस्याओं के समाधान का एक ज्ञापन शनिवार को केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को सौंपा गया है। ज्ञापन देने गए प्रतिनिधि मंडल में बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, जÞेडआरयूसीसी सदस्य नरेश मित्तल, श्री चिंतामणि जैन मन्दिर प्रन्यास के अध्यक्ष निर्मल धारीवाल एवं दिलीप रंगा शामिल रहे। प्रतिनिधि मंडल ने केन्द्रीय राज्यमंत्री मेघवाल से मिलकर रेल सेवाओं के विस्तार का ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि गाड़ी संख्या 12495/12496 प्रताप एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 12372/12371 जैसलमेर हावड़ा का ठहराव पार्श्वनाथ स्टेशन पर करवाया जाए क्योंकि बीकानेर सहित चुरू, रतनगढ़, नागौर, नोखा आदि क्षेत्र से लाखों की तादाद में जैन अनुयायी श्री सम्मेदशिखर तीर्थ में दर्शनार्थ जाते हैं। ज्ञापन में गाड़ी संख्या 22632/22631 अणुव्रत एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 18246/18245 बीकानेर बिलासपुर एक्सप्रेस का ठहराव बैतूल (मध्यप्रदेश) स्टेशन पर करवाये जाने की भी मांग रखी गई है।
ज्ञापन में बताया गया कि बैतूल में लकड़ी का बड़ा कारोबार है और इस हेतु लकड़ी के व्यापारियों का बैतूल और बैतूल के व्यापारियों को बीकानेर काफी आना जाना पड़ता है। बैतूल के लिए सीधी रेल सेवा नहीं होने के कारण व्यापारियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने शीघ्र ही उक्त दोनों मांगों का निस्तारण करवाने का आश्वासन दिया।
महिला मंडल का प्रेक्षाध्यान पर रहेगा फोकस : ममता रांका

बीकानेर, (समाचार सेवा)। गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल की नव निर्वाचित अध्यक्ष ममता रांका ने कहा कि उनके कार्यकाल में अधिक से अधिक प्रेक्षा शिविर लगे, शिक्षा एवं धार्मिक ज्ञान की अलख जगे तथा महिलाओं व बालिकाओं का सर्वांगीण विकास हो। इसी उद्देश्य को पूरा करने का भरपूर प्रयास किया जाएगा। श्रीमती रांका शनिवार को गंगाशहर स्थित शान्ति निकेतन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रही थीं। समारोह में श्रीमती रांका व अन्य पदाधिकारियों ने पद की शपथ ग्रहण की। श्रीमती रांका ने कहा कि वर्तमान वर्ष आचार्य महाप्रज्ञ जन्म शताब्दी वर्ष है।
ऐसे में अधिकतम प्रेक्षाध्यान शिविर आयोजित किए जाएं। इसकी व्यवस्था की जाएगी। समारोह के मुख्य अतिथि नगर निगम आयुक्त प्रदीप गवांडे ने भी विचार रखे। समारोह में शासनश्री अमितप्रभाजी ने कहा कि गुरु तीर्थंकरों ने भी बहनों को महत्व दिया है। महिला शिक्षा तथा महिला स्वावलम्बन के क्षेत्र गुरुदेव तुलसी का अतुलनीय योगदान रहा है। नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने कहा कि गुरु के सान्निध्य में होने वाले हर कार्य मंगल होते हैं।
समारोह में साध्वीश्री गुप्तिप्रभाजी म.सा., नगर निगम के महापौर नारायण चौपड़ा, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष पवन छाजेड़, अणुव्रत समिति के मनोज सेठिया, जैन संस्कार विधि के संस्कारक धर्मेन्द्र डाकलिया, जय तुलसी फाउंडेशन के हंसराज डागा, तेरापंथ महासभा अध्यक्ष पीसी तातेड़ तथा शान्ति प्रतिष्ठान ट्रस्टी नयनतारा छल्लाणी, कीर्ति सामसुखा, प्रकाश भंसाली तथा दिव्या रांका, तेरापंथ महिला मंडल की परामर्शक शारदा डागा ने भी विचार रखे।
मंत्री संजू लालाणी ने दो वर्ष का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मंजू आंचलिया ने आभार व्यक्त किया। ने अपने विचार व्यक्त कर नवनिर्वाचितों को बधाई प्रेषित की। समारोह में गणेश बोथरा, नवरतन डागा, सुमेरमल दफ्तरी, धर्मेन्द्र डाकलिया, गजानन्द अग्रवाल, हनुमान रांका, पवन महनोत, किशन बैद तथा अरिहन्त नाहटा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इन पदाधिकारियों ने ली शपथ
नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष ममता रांका, उपाध्यक्ष मधु छाजेड़, संजू लालाणी, मंत्री कविता चौपड़ा, सहमंत्री बबीता सेठिया, मीनाक्षी आंचलिया, प्रचार-प्रसार मंत्री सुनीता पुगलिया, कन्या मंडल प्रभारी रेखा चौरडिया, संयोजिका गरिमा सेठिया, उपसंयोजिका सौंपी डागा, तेरापंथ तत्वज्ञान, तेरापंथ दर्शन की प्रभारी ललिता दफ्तरी, परामर्शक पुष्पा सेठिया, शारदा डागा, शकुन्तला तातेड़ तथा भावना छाजेड़ सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों ने शपथ ग्रहण की।
योजनाओं को धरातल पर लागू करे नाबार्ड-मेघवाल

बीकानेर, (समाचार सेवा)। केन्द्रीय संसदीयकार्य, भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) को सुझाव दिया है कि उसे अपनी योजनाओं को धरातल पर लागू करना चाहिये। मेघवाल शनिवार को नाबार्ड की जिलास्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नाबार्ड की स्वयं सहायता समूहों की योजना, किसान उत्पादक संगठन योजना पर प्रतिभागकियों के साथ विस्तार से चर्चा की और बताया की नाबार्ड की आरआईडीएफ योजना से जिले को नये आयाम मिल सकते है।
मेघवाल ने उपस्थित सभी बैंकों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों, अग्रणी जिला प्रबंधक, राजूवास, काजरी तथा उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र से नाबार्ड के साथ मिलकर विकास कार्य करने की बात कही। कार्यशाला में नाबार्ड राजस्थान क्षेत्रीय के मुख्य महाप्रबंधक सुरेश चंद ने बताया कि केन्द्र सरकार की कृषि विपणन आधारिक संरंचना योजना अक्टूंबर 2018 से मार्च 2020 तक के कार्यान्वयन के लिए 29 जून 2019 को नाबार्ड द्वारा आत्मा, बीकानेर में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
उन्होंने नाबार्ड की किसान उत्पाधदक संगठन योजना, स्वयं सहायता समूहों के डिजिटाईजेशन के लिए ई-शक्ति का योगदान, आजीविका उद्यमी विकास योजना तथा गैर कृषि क्षेत्र के लिए रोजगार सृजन के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बैंकों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। राष्ट्रीय बैंक मुख्य महाप्रबंधक ने विशवास दिलाया कि किसानों की आय को 2022 तक दोगुना करने का प्रयास किया जायेगा। कार्यशाला में जिले में सभी जिला बैंक समन्वय, राज्य सरकार तथा डीएमआई, भारत सरकार तथा पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्ववविद्यालय के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने सहभागिता की तथा नाबार्ड के साथ चल रही योजनाओं पर अपने विचार व्यवक्त किये।
कार्याशाला का संचालन जिला विकास प्रबंधक रमेश ताम्बिया किया। विणन और निरीक्षण निदेशालय, भारत सरकार के डॉं. अनिल गहलोत द्वारा एम आई योजना की विस्तार से जानकारी दी। शाक्ति बालन, प्रबंधक, नाबार्ड, जयपुर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कोटड़ी गांव में आयोजित किया पशु स्वास्थ्य शिविर एवं कृषक-वैज्ञानिक संवाद का कार्यक्रम



