NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। प्रहलाद सिंह देहात कांग्रेस महासचिव बने, प्रहलाद सिंह मार्शल को देहात जिला कांग्रेस कमेटी की बुधवार को घोषित कार्यकारिणी में महासचिव मनोनीत किया गया है।
जबकि कमेटी में ओमप्रकाश मूंदड़ा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कांग्रेस कमेटी बीकानेर देहात की कार्यकारिणी घोषित की है। इस कार्यकारिणी में 15 उपाध्यक्ष, 20 महासचिव, 30 सचिव, दो प्रवक्ता व दो को सोशल मीडिया प्रभारी बनाये गए हैं।
सतर्कता समिति की बैठक स्थगित
NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।सतर्कता समिति की बैठक स्थगित, जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की 18 जनवरी (गुरुवार) को होने वाली बैठक विधानसभा सत्रकाल प्रारम्भ होने के कारण आगामी आदेश तक स्थगित कर दी गई है। जिला मुख्यालय पर माह के तीसरे गुरुवार को होने वाली जनसुनवाई पूर्ववत ही आयोजित की जाएगी।


