बीकानेर, (samacharseva.in)। बीकानेर की शोध छात्रा पूजा शर्मा को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई है।
पूजा शर्मा ने तिरंगा, जिला- भीलवाड़ा (राजस्थान) के आस-पास के लौह अयस्क निक्षेप का भूवैज्ञानिक मूल्यांकनग विषय पर पर अपना शोध डूंगर महाविद्यालय बीकानेर के आचार्य डॉ. अरुण कुमार शांडिल्य (सेवानिवृत्त) के निर्देशन में पूरा किया।पूजा बीकानेर के डूंगर महाविद्यालय में बीएससी व एमएससी (भू विज्ञान विभाग) की छात्रा रही थी।


