Samachar Seva

Mission Patrkarita

शायर अमित गोस्वामी युवा साहिती (उर्दू) कार्यक्रम में पेश करेंगे रचना

Poet Amit Goswami will present his composition in Yuva Sahitya (Urdu) program

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)बीकानेर के शायर अमित गोस्वामी साहित्य अकादमी नई दिल्ली की ओर से आयोजित होने वाले युवा साहिती (उर्दू) कार्यक्रम में रचना पाठ करेंगे।

साहित्य अकादमी सचिव डॉ. के. श्रीनिवास राव के अनुसार 27 अगस्त को उर्दू भाषा के इस वर्चुअल आयोजन में राजस्थान का प्रतिनिधित्व बीकानेर के अमित गोस्वामी करेंगे। कार्यक्रम में साहित्य अकादमी के उर्दू परामर्श मंडल के संयोजक चंद्रभान ख्याल भी उपस्थित रहेंगे।

अमित इससे पहले भोपाल में हुए अंतरराष्ट्रीय लिटरेचर फेस्टिवल में भी भागीदारी कर चुके हैं। अमित गोस्वामी ने दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के विभिन्न केंद्रों से प्रसारित मुशायरों में अपने कलाम की प्रस्तुति दी है।

अमित ने टीवी, रेडियो, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में वृहद स्तर पर लेखन और अनुवाद का कार्य किया है, इसमें अन्नू कपूर का रेडियो शो ‘सुहाना सफ़र विद अन्नू कपूर’, संगीतकार अन्नू मलिक के साथ कार्यक्रम उल्लेखनीय हैं।