Samachar Seva

Mission Patrkarita

प्‍लेट फार्म टिकट 30 रु. नही अब केवल 10 रुपये में

Platform ticket Rs.30 No, now only for 10 rupees

बीकानेर, (समाचारसेवा)। प्‍लेट फार्म टिकट 30 रु. नही अब केवल 10 रुपये में, बीकानेर मंडल पर शुक्रवार रात 12.00 बजे से प्लेटफॉर्म टिकट 10 रुपए में मिलेगा। उत्‍तर पश्चिम रेलवे बीकानेर के वरिष्‍ठ मंडल वाणिज्‍य प्रबंधक अनिल रैना ने यह जानकारी दी है।

उन्‍होंने बताया कि बीकानेर मंडल पर कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के उद्देश्य  से स्टेशनों पर भीड़ को रोकने हेतु बीकानेर, श्रीगंगानगर, हिसार, लालगढ़, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, भिवानी एवं सिरसा स्टेशनों के प्लेटफॉर्म टिकट का दाम रु. 30/- किया गया था।

रैना ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कम होने के बाद शुक्रवार 26 नवंबर की रात्रि 12 बजे के बाद उपरोक्त, स्टेरशनों सहित बीकानेर मंडल के समस्त रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट का दाम अब रु. 10/- कर दिया गया है।