देवीसिंह भाटी के आह्वान पर गोचर भूमि हुआ पौधरोपण

बीकानेर, (समाचार सेवा)। देवीसिंह भाटी के आह्वान पर गोचर भूमि हुआ पौधरोपण, नाल रेल्वे क्रॉसिंग से पहले सरह नथानिया गोचर भूमि पर शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम शुरू किया गया। पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी के आह्वान पर गोचर भूमि पर गो सेवको एवं होमगार्ड के जवानों ने खेजड़ी के पौधे लगाए।

इस मौके पूर्व मंत्री भाटी ने बताया की इस सरह नथानिया गोचर जो शहर से बिल्कुल सटी है इस 27 हजार बीघा गोचर के चारों ओर 6 से 7 फिट गहरी तथा 4 फिट चौड़ी खाई खोदी गई जिसमे आज करीब 2500 खेजड़ी के तथा अन्य पौधे लगाए गए।

उन्होंने बताया की थोड़ी बारिश के बाद यहां कुमट एवं सेवन घास के हजारों बीजों का रोपण किया जाएगा। इस मौके पर भाटी ने कहा की आज के इस कार्यक्रम में सर्व समाज के लोगों ने पहुंच कर पौधारोपण कर गोचर को बचाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर गोसेवक ब्रजरतन किराडू, पूर्व संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल, देवकिशन चांडक,  पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका, नरेश चुग, युधिस्टर सिंह भाटी रामकिशन आचार्य सहित सैकड़ों गो प्रेमी उपस्थित रहे। वहीं पौधारोपण कार्यक्रम में हॉमगार्ड के 250 जवानों ने भी उत्साह से भाग लिया।

कंपनी कमांडर चंद्र सिंह भाटी के नेतृत्व में पहुंचे होमगार्ड जवानों के साथ सेवा निर्मित कंपनी कमांडर राजेंद्र सिंह बीका, प्लाटून कमांडर नथमल विश्नोई, अमर सिंह, श्याम प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी गोरी शंकर स्वामी तथा महिला होमगार्ड ने भी पौधारोपण किया।