नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। जन शिकायतों से जुड़े प्रकरणों में लापरवाही सहन नहीं होगी-निशांत जैन,संपर्क पोर्टल एवं नागरिक सेवाओं से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा बैठक मंगलवार को जिला कलेक्टर निशान्त जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला कलक्टर ने कहा कि संपर्क पोर्टल सहित जन शिकायतों से जुड़े प्रकरणों में किसी भी स्तर पर लापरवाही सहन नहीं होगी।
बैठक में बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त स्नेहल धायगुडे नाना, नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलनीचामी, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे, अतिरिक्त कलक्टर (नगर) रीना, उप वन संरक्षक वेंकटेश जी, सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) सुमन शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
















