नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। सड़कों के पेचवर्क दशहरे से पहले पूरे करें—जिला कलेक्टर, जिला कलेक्टर निशांत जैन की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। जिला कलेक्टर ने बताया कि शहर में क्षतिग्रस्त सड़कों के पेचवर्क का कार्य दशहरे एवं त्योहारों से पहले पूर्ण करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि वैष्णो धाम के सामने ब्लैक स्पॉट पर बिटुमिन डंपल स्ट्रिप लगाई जाएगी। एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि बसों, ट्रकों तथा अन्य वाहनों पर लगाई गई अनधिकृत हाईबीम एवं ऑक्सिलरी लाइटों को हटाने के साथ ही बाइक पर लगे अनधिकृत साइलेंसर तथा पिकअप सहित अन्य वाहनों पर लगे अनधिकृत गार्डर के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में बीडीए कमिश्नर स्नेहल धायगुडे नाना, आईएएस मनु गर्ग, एसई एनएच जी.पी.एस. चौहान, पीडब्ल्यूडी एसई पंकज, अधिशाषी अभियंता संजू शेखावत, ट्रैफिक सीओ शालिनी बजाज, ट्रैफिक इंस्पेक्टर कानाराम, पीडी आरएसआरडीसी शिल्पा कच्छावा, डीटीओ भारती नाथानी, माध्यमिक शिक्षा से संस्थापन अधिकारी राजेश व्यास, आईरैड से महेश शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
















