Samachar Seva

Mission Patrkarita

बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : हर्ष

Collective effort essential for children's better future: Harsh

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : हर्ष, बीकानेर जोनल फोर्सेज नेटवर्क की बैठक प्रौढ़ शिक्षा भवन में हुई। इको सिस्टम मैनेजर रामप्रसाद हर्ष ने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा के साथ सुरक्षित वातावरण, मानसिक सहारा और उचित मार्गदर्शन जरूरी है।

उन्होंने बच्चों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सभी संस्थाओं से एकजुट होकर प्रयास करने का आह्वान किया।बैठक में बच्चों पर बढ़ते सामाजिक दबाव, मानसिक तनाव, शिक्षा की गुणवत्ता, कौशल विकास, पोषण, स्वास्थ्य, बाल मजदूरी, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, शोषण और बुलिंग जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

वक्ताओं ने परिवार, स्कूल, समाज और स्वयंसेवी संस्थाओं के समन्वित प्रयासों को आवश्यक बताया। बैठक में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।