Samachar Seva

Mission Patrkarita

डीएलएड प्रथम वर्ष परीक्षा 2026 का परिणाम जारी, 988 परीक्षार्थी उत्तीर्ण

D.El.Ed. First Year Exam 2026 results declared; 988 candidates passed.

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। डीएलएड प्रथम वर्ष परीक्षा 2026 का परिणाम जारी, 988 परीक्षार्थी उत्तीर्ण, शिक्षा विभागीय परीक्षाओं के पंजीयक कार्यालय की ओर से डीएलएड प्रथम वर्ष (प्रोन्नत/प्रोन्नत द्वितीय अवसर) परीक्षा 2026 का परिणाम मंगलवार को जारी किया गया।

पंजीयक कार्यालय के सहायक निदेशक दिनेश कुमार आचार्य ने बताया कि प्रारम्भिक शिक्षा शास्त्र द्विवर्षीय डिप्लोमा (डीएलएड) प्रथम वर्ष परीक्षा में शामिल प्रोन्नत एवं प्रोन्नत द्वितीय अवसर के जारी परिणाम के अनुसार कुल 1105 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिनमें से 988 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए।

वहीं 116 परीक्षार्थियों को प्रोन्नत/सशर्त प्रोन्नत किया गया है, जबकि एक परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहा। परीक्षार्थी एवं संबंधित संस्थान अपना परीक्षा परिणाम डीएलएड एग्जाम पोर्टल पर अपनी लॉगिन आईडी के माध्यम से ऑनलाइन देख सकते हैं।