नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। खेलकूद में आरएसवी ने पाए 27 गोल्ड 12 सिल्वर और 14 ब्रांच मेडल, शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तर पर 20 से 26 सितंबर तक आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में आरएसवी हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने 27 गोल्ड मेडल 12 सिल्वर मेडल और 14 ब्रांच मेडल प्राप्त किए हैं। विद्यालय के 38 छात्र-छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं हेतु चयन किया गया है।
अंडर 14 वर्ग में टेबल टेनिस में मिताक्षी शर्मा, ऋषभ जाखड़, पियूष, विनायक बिश्नोई, तन्वी वर्मा, फुटबॉल में कृष, पियूष डेलू, तेजस, रोलर स्केटिंग में हर्षित जनागल, सुमित, लॉन टेनिस में शक्ति सिंह राइफल शूटिंग में सौरव परिहार, बास्केटबॉल में अंशुमन तथा स्विमिंग में कनव भादू आदित्य सेन का चयन हुआ है।
टेबल टेनिस के लिए जय मल्होत्रा
17 वर्ष तक की आयु वर्ग में टेबल टेनिस के लिए जय मल्होत्रा एवं उषा, रोलर स्केटिंग में करण चैधरी, हेमंत आचार्य, आर्चरी में अमन सुथार एवं प्राची, बास्केटबॉल में आरती जांगिड़ एवं रितेश कुमार, ताइक्वांडो में चैताली रॉयल, बैडमिंटन में गर्विता गुप्ता, लॉन टेनिस में लक्ष्य कुमार शर्मा तथा हॉकी में घनश्याम भाकर एवं श्रेयांश मिश्रा राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे।
कराटे में गर्वित बिश्नोई
19 वर्ष तक के आयु वर्ग में कराटे में गर्वित बिश्नोई, लॉन टेनिस में आरचि गुप्ता एवं आयुषी चैधरी, रोलर स्केटिंग में अस्वी अमल, यश यादव, टेबल टेनिस में उन्नति सिंह बॉक्सिंग में प्रदीप चैधरी, ताइक्वांडो में तमन्ना राठौड़ एवं डैनी गोदारा तथा बास्केटबॉल में रजत लेघा का चयन हुआ है।
















