पेयजल को तरसते लोगों ने किया मुरलीधर व्यास कॉलोनी टंकी पर प्रदर्शन

People craving for drinking water demonstrated at Murlidhar Vyas Colony tank
People craving for drinking water demonstrated at Murlidhar Vyas Colony tank

बीकानेर, (समाचार सेवा)पेयजल को तरसते लोगों ने किया मुरलीधर व्यास कॉलोनी टंकी पर प्रदर्शन, बीकानेर पश्चिमी में स्थित मुरलीधर व्यास कॉलोनी में पिछले तीन दिन से ठप जलापूर्ति पर कॉलोनी वासियों में भारी रोष है।

मोहल्ले वासियों ने कई बार अपने स्तर जलापूर्ति शुरू करवाने के लिए प्रयास किए, लेकिन काम नहीं बना। कॉलोनी वासियों ने मंगलवार सुबह मुरलीधर टंकी पर सैकड़ों की तादाद में इक्कठा हो कर जमकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन की सूचना मिलने पर कांग्रेस नेता एवं राजस्थान राज्य विप्र कल्याण बोर्ड के सदस्य राजकुमार किराडू तत्काल मौके पर पहुंचे।

साथ ही भाजपा नेता गोकुल जोशी, पार्षद प्रतीक स्वामी, जितेन्द्र जोशी, विजय आचार्य, योगेश बिस्सा, त्रिभुवन रंगा, गिरधारी सुथार, विजय व्यास व नुकरा महाराज सहित बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

कांग्रेस के नेता किराडू ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही बुलाकर जलापूर्ति शुरू करवाने को कहा। हाथोंहाथ जलापूर्ति शुरु करवाई गई।

पता चला कि एमडीवी टंकी से गंगाशहर, श्रीरामसर, भीनासर व कई निजी कॉलोनियों में जलापूर्ति की जाती है, लेकिन अब से 4 घंटे इस टंकी से मुरलीधर व्यास कॉलोनी को आपूर्ति की जाएगी।