Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर के 84 मदरसों को पट्टे जारी किए जाएं – डॉ. बी. डी. कल्‍ला

Pattas should be issued to 84 madrasas of Bikaner – Dr. B. Kalla

बीकानेर, (समाचारसेवा)। बीकानेर के 84 मदरसों को पट्टे जारी किए जाएं – डॉ. बी. डी. कल्‍ला, शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने ने स्‍थानीय अधिकारियों को बीकानेर शहर के 49 सहित जिले के 84 मदरसों को नियमानुसार पट्टे जारी करने को कहा है।

डॉ. कल्ला गुरुवार को जोधपुर विद्युत वितरण निगम के विश्राम गृह में अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्‍होंने इस संबंध में ग्रामीण क्षेत्र में में कार्यवाही के लिए

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा शहरी क्षेत्र के लिए नगर निगम आयुक्त एवं नगर विकास न्यास सचिव को निर्देश दिये हैं।  

डॉ. कल्‍ला ने अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को इस कार्य के लिए पूर्ण समन्वय करने को कहा है। उन्होंने कहा कि स्कूलों और मदरसों में पोषाहार समय पर पहुंचाया जाए।

बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के., एडीएम सिटी अरुण प्रकाश शर्मा, निगम आयुक्त पंकज शर्मा, यूआईटी सचिव नरेंद्र सिंह राजपुरोहित, पीडब्‍ल्‍यूडी के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता एवं अधिशाषी अभियंता जे.पी. अरोड़ा आदि मौजूद रहे।