Samachar Seva

Mission Patrkarita

पीबीएम अस्पताल परिसर में वाहन पार्क करना अब फ्री

Parking is now free in PBM Hospital premises

बीकानेर, (समाचार सेवा)। पीबीएम अस्पताल परिसर में वाहन पार्क करना अब फ्री, पीबीएम अस्पताल परिसर में बुधवार 13 अप्रेल से वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा पूर्णतया निःशुल्क कर दी गई है।

यह व्यवस्था अस्पताल के मर्दाना, जनाना, शिशु रोग, यूरोलॉजी, ट्रोमा और कार्डियोलॉजी सहित समस्त परिसरों में लागू होगी। अस्पताल के सुरक्षा गार्ड यह व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे।

संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने अस्‍पताल आने वाले लोगों से आव्‍हान किया है कि वे निर्धारित स्थलों पर ही अपने वाहनों की पार्किंग करें।

उन्‍होंने बताया कि अस्‍पताल आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा को देखते हुए निशुल्‍क वाहन पार्क करने की व्यवस्था लागू की गई है।

जानकारी के अनुसार संभागीय आयुक्त ने मंगलवार को पीबीएम अस्पताल के औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान पीबीएम अधीक्षक डॉ. पी.के. सैनी, डॉ. एस.के. बुरी आदि मौजूद रहे।