Samachar Seva

Mission Patrkarita

सिलेबस से बाहर का आया पेपर, दर्ज कराई आपत्ति

Paper out of syllabus, objection lodged

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)सिलेबस से बाहर का आया पेपर, दर्ज कराई आपत्ति, लेबर विधि के पेपर में सिलेबस से बाहर के प्रश्‍नों को लेकर राजकीय विधि महाविद्यालय बीकानेर के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने आपत्ति दर्ज कराई है।

इस संबंध में छात्रों ने ज्ञान विधि पीजी महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन दिया। राजकीय विधि महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रेवंत सिंह राठौड़ ने बताया कि शुक्रवार 16 सितंबर को हुए लेबर विधि का पेपर सिलेबस के बाहर का आया है।

इस विषय में आपत्ति दर्ज करवायी गई है। प्राचार्य से मिले प्रतिनिधि मंडल में  राजकीय विधि महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रेवंत सिंह राठौड़दौरान महासचिव प्रखर मित्तल,

छात्र नेता शीशपाल चौधरी, दिनेश बिशनोई, महेंद्रसिंह भाटी, कानसिंह शेखावत, नेतराम चौधरी, शंकर सिद्ध व साहबराम चारणवासी शामिल रहे।