NEERAJ JOSHI जयपुर, (समाचार सेवा)। बापू की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को शासन सचिवालय तथा गांधी सर्किल स्थित बापू की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

शासन सचिवालय में गहलोत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिये, रघुपति राघव राजा राम व राम धुन का श्रवण किया।
कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद आदि उपस्थित रहे।


