Samachar Seva

Mission Patrkarita

गैंगस्‍टर रोहित गोदारा के फेसबुक अकाउंट का संचालक गिरफ्तार

Operator of gangster Rohit Godara's Facebook account arrested

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। गैंगस्‍टर रोहित गोदारा के फेसबुक अकाउंट का संचालक गिरफ्तार, बीकानेर पुलिस ने गैंगस्‍टर रोहित गोदारा के फेसबुक अकाउंट का संचालित करने वाले हरियाणा के आदमपुर निवासी कुलदीप बिश्‍नोई को गिरफ्तार किया है।

Operator of gangster Rohit Godara's Facebook account arrested

Operator of gangster Rohit Godara’s Facebook account arrested

नापासर थानाधिकारी संदीप कुमार, बीकानेर पुलिस की साइबर सेल के हैड कांस्‍टेबल दीपक यादव तथा कांस्‍टेबल सुरेन्‍द्र ने आरोपी कुलदीप को हिसार से पकड़ा था। अब जयपुर पुलिस उससे जयपुर में पूछताछ कर रही है।

राष्‍ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्‍यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में 5 दिसंबर की सुबह हत्‍या होने के बाद आरोपी कुलदीप ने ही गैंगस्‍टर रोहित गोदारा के फेसबुक अकाउंट पर दो भड़काउ पोस्‍ट डाली।

एक पोस्‍ट में सुखदेव सिंह की हत्‍या की जिम्‍मेवारी लेते हुए हत्‍या का कारण बताया था। जबकि दूसरी पोस्‍ट में समाज में दहशत फैलाने के लिये लिखा गया था कि गोगामेड़ी के बाद और भी लोगों के पत्‍ते काटेंगे।

आरोपी ने रोहित गोदारा के नाम से बनाई गई इस आईडी में दो भड़काउ पोस्‍ट अपलोड की थी।