गोकुलजी जैसे नेता ही आज उबार सकते हैं कांग्रेस को – कमल कल्‍ला

Only leaders like Gokulji can save Congress today - Kamal Kalla
Only leaders like Gokulji can save Congress today - Kamal Kalla

बीकानेर, (समाचार सेवा) गोकुलजी जैसे नेता ही आज उबार सकते हैं कांग्रेस को – कमल कल्‍ला, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला ने कहा कि वर्तमान समय में गोकुल जी जेसे नेता ही सही मायने में कांग्रेस को उभार सकते हैं।

कल्‍ला सोमवार देर शाम शहर कांग्रेस सेवादल के कार्यालय में स्‍वतंत्रता सेनानी  स्व. गोकुल प्रसाद पुरोहित (गोकुल बाबा) की 36 वी पुण्यतिथि पर आयोजित स्‍मरण सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्‍होंने कहा कि बीकानेर व भीलवाडा के मांडल के पूर्व विधायक स्वतंत्रता सेनानी  स्व. गोकुल प्रसाद पुरोहित की कार्यशैली सेवादल की विचारधारा को सार्थक करती थी।

सेवादल के शहर कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस सेवादल के शहर अध्यक्ष व रेलवे कर्मचारी नेता अनिल व्यास ने की।

सभा में सेवादल नेता शिवशंकर हर्ष ने कहा कि गोकुलजी दबंग नेता थे। सभा में असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस बीकानेर के जिला अध्यक्ष जाकिर नागौरी, विजय कुमार व्यास, रईश अली, एम. जांगीड, श्याम रंगा, नर्सिंह दास व्यास, एन. डी. कादरी, अकरम नागोरी, एडवोकेट असलम, आशा स्वामी, एडवोकेट शमशाद,

इन्दृजीत राठौड़, मनोज गहलोत, महबूब रंगरेज, धनसुख आचार्य, पार्षद हा़जी अस्लम, नजरुल इसलाम, जितेन्दृ बिस्सा, मोहित बिस्सा, मदन बोहरा, मनोज कल्ला, दिनेश जोशी व रविन्द़ आचार्य ने भी विचार रखे।