Samachar Seva

Mission Patrkarita

शनिवार 12 सितंबर को इन इलाकों में चार घंटे रहेगी बिजली गुल

On Saturday, September 12, there will be four hours of power failure in these areas

बीकानेर, (samacharseva.in)। शनिवार 12 सितंबर को इन इलाकों में चार घंटे रहेगी बिजली गुल, विद्युत उपकरणों की आवश्यक रखरखाव के चलते शनिवार को सुबह 7 से 11 बजे तक शहर के विभिन्न इलाकों में पावर कट रहेगा।

बीकानेर इलेक्ट्रिक सप्लाई लिमिटेड कंपनी की विज्ञपति के अनुसार शनिवार 12 सितंबर को शहर में उस्ता बारी के बाहर, जुगल भवन के पास, भठ्ठड़ों का चौक, हरिजन बस्ती, हनुमान मंदिर, श्रीरामसर, हर्षोलाव तालाब,छोटा रानीसर,सुथारों की तलाई, डारा भवन, शीतला गेट के अंदर व बाहर, ताजिया चौक, सरकारी अस्पताल, एम पी कॉलोनी सेक्टर 9 से 17, ऊन मंडी व पूगल रोड ब्रिज के आसपास इलाकों में बिजली गुल रहेगी।