NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। रानी बाजार में गंगोत्री कॉम्पलेक्स स्थित ओलिव इंस्टीट्यूट के छात्र परेश कुमार प्रजापति ने सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 519 हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। प्रजापति पहले से ही राजस्थान जेल सेवा में चयनित हैं। उन्होंने ओलिव इंस्टीट्यूट से आंसर राइटिंग का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया था, जिसने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संस्थान प्रबंधंक संजय आचार्य सर के अनुसार ओलिव इंस्टीट्यूट ने अपने पहले ही वर्ष में शानदार प्रदर्शन किया है। यहां विद्यार्थियों को अनुभवी अध्यापकों द्वारा नियमित अध्यापन कराया जाता है तथा पूर्व चयनित अभ्यर्थियों द्वारा समय-समय पर मार्गदर्शन भी दिया जाता है। उन्होंने बताया कि संस्थान में विशेष रूप से आंसर राइटिंग का प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे अभ्यर्थियों की लेखन क्षमता और परीक्षा में प्रस्तुतीकरण बेहतर होता है। साथ ही प्रत्येक विद्यार्थी पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान दिया जाता है, ताकि वे अपनी तैयारी को सही दिशा में आगे बढ़ा सकें।
आचार्य सर का कहना है कि अब विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जयपुर या दिल्ली जैसी महंगी कोचिंग जॉइन करने, घर छोड़ने या स्वास्थ्य से समझौता करने की जरूरत नहीं है। ओलिव इंस्टीट्यूट बीकानेर में ही विद्यार्थियों को अनुभवी अध्यापक द्वारा अध्यापन, पूर्व चयनित अभ्यर्थियों द्वारा नियमित गाइडेंस,आंसर राइटिंग का विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने बताया कि अभी संस्थान में RAS, IAS की तैयारी के लिए नियमित बैच की क्लासेज चल रही है।



