Loading Now

updates

फोन पर की गंदी बात, 4 महिलाओं सहित 8 लोगों पर मामला दर्ज

bikaner me fon par gandi baat

बीकानेर, (samacharseva.in)। फोन पर की गंदी बात, 4 महिलाओं सहित 8 लोगों पर मामला दर्ज, एक महिला से फोन पर गंदी बातें करने तथा उससे मारपीट करने का मामला सामने आया है। पांचू थाना पुलिस ने इस मामले में पीडिता की शिकायत पर स्‍वरूपदेसर गांव के निवासी सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीडिता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने गत माह 19 जून को उससे फोन पर गंदी व अश्‍लील बातें की तथा बाद में उसकी पिटाई भी कर दी। थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में स्‍वरूपसर गांव के निवासी चार महिलाओं सेहित 8 लोगों पर मामला दर्ज किया है।

इनमें आरोपी मोडाराम, लालूराम, पाना देवी, इमरती देवी, गोदावरी देवी, उगमा देवी, सुगनाराम तथा रूपाराम के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 341, 354, 354क, 382, 336 व 143 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच हैड कांस्‍टेबल टीकूराम को सौंपी गई है।

Share this content:

You May Have Missed