Samachar Seva

Mission Patrkarita

अभी आए 06 पॉजिटिव इन क्षेत्रों से, कुल हुए 3249

बीकानेर, (samacharseva.in)। बीकानेर में रविवार शाम की रिपोर्ट में 6 और पॉजिटिव आये हैं।

 

उससे पहले दोपहर 1.40 बजे आये 26 कोरोना पॉजिटिव मरीज जिले के विभिन्‍न इलाकों से आये थे। इनमें शहर में तेलीवाडा चौक, नागर चौक जयनारायण व्‍यास कॉलोनी, रथखाना कॉलोनी, पवनपुरी कॉलोनी, मुक्‍ताप्रसाद कॉलोनी, वाटिका कॉलोनी, नत्‍थूसर गेट, रानीबाजार, यूजी गर्ल्‍स हॉस्‍टल, इंटर्न होस्‍टल, गंगाशहर, देशनोक, नोखा, जसरास आदि क्षेत्र शामिल हैं।

बीकानेर में अब कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या 3249 हो चुकी है। शनिवार तक कुल 2480 लोग इलाज के बाद कोरोना संक्रमण से मुक्ति पा चुके हैं। शहर में रविवार को आये 26 नये मामलों सहित आज कोरोना के कुल 704 एक्टिव केस हो चुके हैं। अब तक 65 लोगों की मौत हो चुकी है।