Samachar Seva

Mission Patrkarita

नववर्ष-2024, खेलों में बढ़ेगा भारत का मान, अंतरिक्ष में होगा नया कीर्तिमान

New Year-2024, India's prestige will increase in sports, there will be a new record in space

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) नववर्ष-2024 खेलों में बढ़ेगा भारत का मान, अंतरिक्ष में होगा नया कीर्तिमान, नए साल 2024 में भारत का जहां खेलों में मान बढ़ेगा वहीं विज्ञान और अन्तरिक्ष के क्षेत्र में भारत का नया कीर्तिमान स्थापित होगा। इस नए वर्ष में युवाओं और महिलाओं के लिए लाभदायी योजनाएं चालू होगी।

GIRVER PRASAD BISSA

GIRVER PRASAD BISSA

बीकानेर के ज्‍योतिषाचार्य पंडित गिरवर प्रसाद बिस्सा के अनुसार वर्ष 2024 में लेखन और सिनेमा के क्षेत्र में भी भारत को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा। बिस्‍सा के अनुसार नववर्ष  2024  एक जनवरी को कन्या लग्न में प्रवेश करेगा। ग्रहगत्यानुसार यह वर्ष  मिश्रित फलदायी है।

उन्‍होंने बताया कि आर्थिक सुधारों के परिणाम दिखाई देंगे। विदेशी मुद्रा भंडार में  वृद्धि। ब्याज दरों में  वृद्धि तथा बाजार की स्थिति में सुधार होगा। मनी सर्कुलेशन बढ़ेगा। बैंकों द्वारा कर्ज की सुविधा और सरल हो जाएगी।

केंद्र सरकार होगी अस्थिर 

राजनीति के क्षेत्र में अप्रत्याशित घटनाएं घटित होगी। केंद्र में सहयोगी पार्टियों के बलबूते सत्ता पर काबिज हो सकती है। मूलतः केंद्र सरकार अस्थिर  होने से महत्वपूर्ण फैसले लेने में असमर्थ होगी। विपक्षी गठबंधन अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं के कारण गठबंधन की भूमिका पूर्ण रूप से अदा नही कर सकेंगे।

बनी रहेगी धार्मिक उन्माद की स्थिति

सामाजिक और धार्मिक उन्माद की स्थिति बनी रहेगी  जगह जगह आरक्षण को लेकर धरने प्रदर्शन होंगे। अलग राज्य की मांग को लेकर भी तनाव रहेगा। पड़ोसी देशों की  कुचालों के कारण आतंकवादी हमले होंगे। विवादित फिल्मों को लेकर भी प्रदर्शन होने का योग है। बजट के मायावी जाल से आम आदमी को कोई विशेष राहत नही मिलेगी। आयकर में भी विशेष परिवर्तन नही होगा।

संक्रमण रोग से होगी परेशानी

जून 2024 तक किसी प्रकार के संक्रमण रोग से आम जनता शासन प्रशासन को झूझना पड़ेगा। भूकम्प, भस्खलन आदि प्राकृतिक आपदाओं का योग बन रहा है। इस वर्ष हवाई ओर रेल दुर्घटनाएं ज्यादा घटित होगी। मौसम की बेरुखी के कारण कही सूखा तो कही अति  वृष्टि के कारण जन हानि को योग प्रबल है।