Loading Now

updates

भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाने में नेहरूजी के योगदान अतुलनीय- डॉ. बी. डी. कल्ला

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाने में नेहरूजी के योगदान अतुलनीय- डॉ. बी. डी. कल्ला, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. बी. डी. कल्ला ने कहा कि भारत को आत्मरनिर्भर भारत बनाने में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का योगदान अतुलनीय है। डॉ. कल्ला मंगलवार को नेहरू जी की 61 वी पुण्यतिथि पर जवाहर पार्क स्थित प्रतिमा स्थल पर शहर व देहात जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित पुष्पांजलि और शब्दांजलि कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

डॉ. कल्ला ने कहा कि जब भारत आजाद हुआ तब देशवासी हर छोटी से छोटी वस्तु के लिए विदेशों पर निर्भर थे। जवाहर लाल नेहरूजी ने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में ऐसी योजनाओं को मूर्त रूप दिया जिससे भारत के लोग आत्मनिर्भर होने लगे। डॉ. कल्लाह ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाने में नेहरूजी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने कहा कि उभरते भारत को मजबूत और निपुण बनाने में पंडित नेहरू का योगदान रहा और वे युग पुरुष के रूप में सदैव पूजे जाएंगे।

भारत आजाद हुआ तब देश की स्थति बहुत दयनीय थी

शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि जब भारत आजाद हुआ तब देश की स्थति बहुत दयनीय थी, पंडित नेहरू ने पंचवर्षीय योजना के तहत देश की प्रगति को सुनिश्चित किया। पंडित नेहरू की कार्ययोजना भारत जैसे विविधता वाले देश को मजबूत भारत बनने में कारगर साबित हुई। गहलोत ने कहा कि आज के दिन हम पंडित नेहरू को अगर विकास का अग्रदूत कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि जिस भारत को अंग्रेजी दासता ने तोड़ दिया था उसी भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य पंडित नेहरू ने किया और एक सशक्त देश की तरफ भारत को अग्रसर किया। प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ और गजेंद्र सिंह सांखला ने कहा कि नेहरू जी देश के हर वर्ग के चहेते थे खासतौर से छोटे बालक बालिकाओं को वे ज्यादा पसंद थे इसीलिए इनको चाचा नेहरू का खिताब मिला आज के दिन हम ये प्रण करे की अखंड भारत को अक्षुण बनाए रखेंगे। वरिष्ठ नेताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चाचा नेहरू अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा नेहरूजी का नाम रहेगा सरीखे नारों के साथ पुष्प वर्षा प्रतिमा पर की।

श्रद्धांजलि सभा में इन्‍होंने रखे विचार 

श्रद्धांजलि सभा को सुषमा बारूपाल, नितिन वत्सस, प्रहलाद सिंह मार्शल आनंद सिंह सोढा, जाकिर नागौरी, शहजाद भुट्टा, नंदकुमार आचार्य (मनुड़सा) हरिप्रकाश वाल्मीकि, हजारीमल देवड़ा, गोपीराम विश्नोई, मेघराज सुथार, गोरधन कड़वासरा, महासचिव जावेद पड़िहार, प्रेम जोशी, तोलाराम सियाग, राहुल जादूसंगत, मनोज किराडू, यूनिस अली, चंद्रशेखर चांवरिया, रविकांत वाल्मीकि, धनसुख आचार्य, महिला नेत्री मुमताज शेख, नीरू चौधरी, जाहिरा बानो, सचिव एजाज पठान, मनोज चौधरी, सफी खान, जयदीपसिंह जावा, हाजी खान, मोहमद आरिफ, मंडल अध्यक्षों में मुबारक हुसैन, मुकेश जोशी, नंदराम गोदारा, पूर्व पार्षद हसन अली गौरी, पूर्व पार्षद किशन तंवर,प्रवक्ता अनिल सारडा, सीपी तिवाड़ी मनु,सरदार अली, गिरधर जोशी ने संबोधित किया। इस अवसर पर सरदार अली, विनेश कुमार, भावेश सांखला, मोइनुद्दीन, उमेद सिंह रघुवंशी, इस्लाम, इमरान, हरिकिशन, नाथूसिंह राजपुरोहित, गणपत प्रजापत, राधेश्याम, लक्ष्मण प्रजापत, राजेश प्रजापत सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Share this content:

Editor's team of Samachar Seva for you! to get fastest and latest updates for your local area

You May Have Missed