बीकानेर मंडल पर मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

National Unity Day celebrated in Bikaner division 31BKN PH-4
National Unity Day celebrated in Bikaner division 31BKN PH-4

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) बीकानेर मंडल पर मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, बीकानेर मंडल पर मंगलवार देश की एकता की भावना का संवर्धन करने के लिए लौह पुरुष वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया।

इस अवसर पर  राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से एक राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक डॉ. आशीष कुमार ने झंडी दिखाकर कर किया।

इस दौड़ में मंडल  रेल प्रबंधक के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक रुपेश कुमार, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुरेंद्र सिंह बारहठ तथा मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मंडल कार्यालय में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।

शपथ में रेल कर्मियों ने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी अपना योगदान देने का सत्य निष्ठा से संकल्प लिया