नापासर निवासी संतोष कुमार सोनी नोखा में गिरफ्तार

Napasar resident Santosh Kumar Soni arrested
Napasar resident Santosh Kumar Soni arrested

बीकानेर, (समाचार सेवा)। नापासर निवासी संतोष कुमार सोनी नोखा में गिरफ्तार, नापासर थाना पुलिस ने नापासर में कन्‍हैयालाल कुए के पास के निवासी 44 वर्षीय संतोष कुमार सोनी पुत्र राधाकिशन सोनी को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी जगदीश पाण्‍डर ने बताया कि स्‍थायी वारंटी संतोष सोनी राष्‍ट्रीय जांच एजेन्‍सी (एनआईए) एक्‍ट के प्रकरण में वर्ष 2015 से फरार चल रहा था। उन्‍होंने बताया कि नापासर मूल का यह स्‍थायी वारंटी वर्तमान में नोखा के मालु चौक में रह रहा था। उसे शुक्रवार 25 जून को नोखा से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद न्‍यायिक हिरातस में जेल भिजवा दिया गया।

थानाधिकारी ने बताया कि स्‍थायी वारंटी संतोष कुमार सोनी की गिरफ्तारी कांस्‍टेबल कैलाश प्रसाद व प्रेमलता की टीम ने की। उन्‍होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक बीकानेर शैलेन्‍द्र सिंह इंदोलिया के आदेशानुसार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे विशेष अभियान में सीओ सदर पवन कुमार भदोरिया के निर्देशानुसार नापासर में वांछित अलग-अजग टीमों का गठन किया गया है।

Napasar resident Santosh Soni arrested in Nokha

Bikaner, (Samachar Seva). Napasar police station has arrested 44-year-old Santosh Kumar Soni son Radhakishan Soni, a resident of Kanhaiyalal well in Napasar.

SHO Jagdish Pandur said that Santosh Soni, a permanent warrantee, was absconding since 2015 in connection with the National Investigation Agency (NIA) Act. He told that this permanent warranty of Napasar origin was presently living in Malu Chowk of Nokha. He was arrested from Nokha on Friday, June 25 and sent to jail under judicial custody after being produced before the court.

The police officer said that the permanent warranty of Santosh Kumar Soni was arrested by the team of constable Kailash Prasad and Premlata. He said that as per the orders of Superintendent of Police Bikaner Shailendrav Singh Indolia, in the special campaign being run for the arrest of wanted criminals, as per the instructions of CO Sadar Pawan Kumar Bhadoria, different different teams have been formed in Napasar.