हमारा धरना किसी को भी बेघर करने के लिए नही : भाटी

My picket is not to make anyone homeless Bhati 22BKN PH-1
My picket is not to make anyone homeless Bhati 22BKN PH-1

बीकानेर, (समाचारसेवा)। हमारा धरना किसी को भी बेघर करने के लिए नही : भाटी, पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने सरेह नथानिया गोचर भूमि पर चल रहे अपने धरने के बारे में स्पष्ट किया है कि उनका धरना किसी भी व्यक्ति को बेघर करने का नहीं है।

भाटी ने कहा कि  गोचर की  जमीन को नियमित करने का राजस्थान की गहलोत सरकार का फैसला प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के विरुद्ध है। सरकार गोचर और ओरण भूमि पर घर बनाकर बैठे लोगों को वहां से हटा कर संबंधित गोचर-ओरण से सटती भूमि का अधिग्रहण कर वहां उचित दरों में लोगों को आवास उपलब्ध कराकर इस समस्या का समाधान कर सकती है।

पूर्व मंत्री ने कहा गोचर ओरण की जमीन पर हमारे धरने का  उद्देश्य गोचर का संरक्षण करना है ना की किसी को बेघर करना। जानकारी में रहे कि गोचर ओरण व चारागाह की जमीन पर कब्जों को नियमित करने के राज्य सरकार के फैसले के बाद से बीकानेर में पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी सरह  नथानिया गोचर भूमि में  बेमियादी धरने पर बैठे हैं।

शनिवार को धरने के दसवें दिन भारी ठंड के बावजूद  ग्रामीण व शहरी  क्षेत्र से आम व खास लोगों का धरने पर आकर समर्थन देने का सिलसिला जारी रहा। भाटी के प्रवक्ता सुनील बांठिया ने बताया  शनिवार को धरना स्थल पर लोगों को दिये संबोधन में  दियातरा के हनुमान उपाध्याय ने कहा कि राज्य सरकार ने गोचर ओरण की जमीन पर कब्जा करने की नियत से जो यह नियम बनाया है उसने देवीसिंह भाटी को न्याय की लड़ाई लड़ने को मजबूर किया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को अब यह नियम वापस लेना ही पड़ेगा। धरना स्थल पर पूर्व नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका अपनी टीम के साथ पहुंचे। रांका ने गोचर ओरण भूमि को संरक्षित करने के लिए पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी द्वारा अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है उसमे अपना पूर्ण समर्थन व सहयोग देने की बात कही।

धरनास्थल पर पशु क्रूरता निवारण समिति जिला हनुमानगढ़ के जिलाध्यक्ष रमेश पारीक, जीव रक्षा संस्था के अध्यक्ष अध्यक्ष मोखराम धारणीया सचिव रामकिशन डेलू , बीकानेर इंटेक चैप्टर के पृथ्वीराज रतनू, जैन कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष जितेश बांठिया, पूर्व पार्षद परमानंद ओझा, केशुसिंह शोभासर, तुलछाराम मेघवाल जयमलसर,

सरपंच मेहरासर बजरंग मारू, देवकिशन पंचारिया मियांकोर, लक्ष्मण सिंह नोखड़ा, मोहन आचार्य, मघसिंह उदावत कानासर, मूलदास साध कावनी, भंवरराम नायक, उप सरपंच उपेंद्र सिंह, प्रेम सिंह चौहान पहुंचे। धरने पर शनिवार को सरला सुथार, प्रेमलता पणिया,

पुष्पा सुथार, शारदा राव, संतोष राठौड़, अल्का बिश्नोई,  नारायण रंगा बाबूपुरी लोहावट, भारती जी महाराज हनुमान गोशाला कानासर ने भजनों की प्रस्तुति। तबले पर संगत बजरंग जोशी ने की।