Samachar Seva

Mission Patrkarita

बहू की ईज्‍जत लूटने की धमकी देने वालों के खिलाफ सास पहुंची थाने

Mother-in-law reached the police station against those who threatened to rob the daughter-in-law's honor

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। बहू की ईज्‍जत लूटने की धमकी देने वालों के खिलाफ सास पहुंची थाने, रानी बाजार में पोकर क्‍वाटर्स निवासी 64 वर्षीय महिला अरुणा गुप्‍ता पत्‍नी राकेश गुप्‍ता ने अपने पुत्र के साथ मारपीट करने तथा पुत्रवधु की ईज्‍जत लूटने की धमकी देने वाले एक परिवार के खिलाफ न्‍याय की गुहार लगाई है।

कोटगेट थाना पुलिस ने इस मामले में परिवादी अरुणा गुप्‍ता की पड़ौसी गुड्डी, उसके पति बॉबी तथा गुड्डी के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

परिवादिया अरुणा गुप्‍ता ने सोमवार 29 मई की रात 8.39 बजे दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि इसी माह 28 मई की रात पौने आठ बजे आरोपियों गुड्डी, बॉबी तथा उनके बेटे पर जान लेवा हमला किया। उसके बेटे पर लांछन लगाया।

गुंडे बुलवाकर मारपीट की तथा पुत्रवधु की ईज्‍जत खराब करने व ईज्‍जत लूटने की धमकी दी। थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 341, 504, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले की जांच हैड कांस्‍टेबल गिरधारी को सौंपी गई है।