सोमवार 12 अगस्त 2019-बीकानेर के समाचार

8 ABHISEK KIYA KALLA JI CALEKTAR SAHAB (9)

उषा जोशी,

बीकानेर, (समाचार सेवा)। 12 अगस्‍त 2019-बीकानेर के समाचार, बीकानेर जिले के समाचारों को समाचार सेवा की वेबसाइट पर एक साथ उपलब्‍ध कराने की तैयारी की गई है।

यह समाचार बुलेटिन नियमित रूप से अपडेट होता रहेगा। इससे samacharseva.in के पाठक दिन में एक ही पोस्‍ट को अलग-अलग समय में खोलकर अपडेट समाचारों से अवगत हो सकेंगे।–समाचार सेवा

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का स्वागत किया

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। लोकसभा अध्यक्ष बनने के बाद ओम बिड़ला के पहली बार बीकानेर आने पर सोमवार को मक्खन जोशी वेलफेयर सोसायटी की ओर से अभिनंदन किया गया। संस्था सचिव अविनाश जोशी ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष को नाल हवाई अड्डे पर कैनवास पर बनी उनकी डिजिटल पेंटिंग भेंट की गई।

इसके बाद सर्किट हाउस में संस्था अध्यक्ष शांति प्रकाश बिस्सा, कन्हैयालाल जोशी, बृजमोहन पुरोहित सहित विभिन्न पदाधिकारियों की मौजूदगी में राजस्थानी साफा पहनाकर स्वागत किया गया। जोशी ने बताया कि बिड़ला के लोकसभा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बीकानेर आने पर संस्था की ओर से उनका अभिनंदन किया गया।

इस अवसर केन्द्रीय भारी उद्योग रायमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, महापौर नारायण चोपड़ा, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका आदि मौजूद रहे। लोकसभाध्यक्ष ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से भी अनौपचारिक मुलाकात की और लोकसभा के अपने अनुभव बताते हुए कहा कि इस बार लोकसभा के बजट सत्र में अब तक के सर्वाधिक बिल पास हुए। इस कार्य में सभी सांसदों, दलों  का उन्हें सहयोग मिला।

बिरला ने कहा कि नये जनप्रतिनिधयों को लोकसभा में बोलने का मौका देने से देश के सामने अनेक नये युवा नेता सामने आये, जिनको लोगों का काफी प्यार भी मिल रहा है।

शोक व्यक्त करने पहुंचे संघ प्रचारक के घर

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सोमवार को राष्‍ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक दुर्गादास व्यास के पिता गणेशदास व्यास के निधन पर दुर्गादास शोक व्यक्त करने बीकानेर पहुंचे। लोकसभाध्यक्ष ने नाल हवाई अड्डे पर उतरने के बाद निजी वाहन से संघ के क्षेत्रीय प्रचार दुर्गादास व्यास के घर पहुंचे और उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। यहां उन्होंने स्व. गणेशदास व्यास के छायाचित्र पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धाजंलि दी।

इससे पूर्व नाल एयरपोर्ट पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, नोखा विधायक बिहारी बिश्नोई, खाजूवाला के पूर्व विधायक विश्वनाथ मेघवाल, भाजपा नेता सहीराम दुसाद सहित अनेक भाजपा नेताओं ने लोकसभाध्यक्ष बिड़ला का बीकानेर पहुंचने पर स्वागत किया।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

क्या, भाटी बिरला की ये मुलाकात एक बहाना है 

विशेष संवाददाता

बीकानेर, (समाचार सेवा)। क्या, भाटी बिरला की ये मुलाकात एक बहाना है, एक पुरानी हिन्‍दी फिल्म  का गीत …ये मुलाकात इक बहाना है, प्‍यार का सिलसिला पुराना है.. आज बीकानेर के सर्किट हाउस में ये गीत नये तरीके से फिल्म गया। यही कारण है कि लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला व राजपूत नेता व पूर्व काबीना मंत्री देवीसिंह भाटी की सोमवार को बीकाने के सर्किट हाउस में हुई मुलाकात के राजनीतिक हलकों में कई कयास लगाए जा रहे है।  

आगामी नवम्बर में निकाय चुनाव व फरवरी में संभावित पंचायत चुनाव को लेकर भी इस मुलाकात को देखा जा रहा है। जानकार सूत्रों ने बताया  बीकानेर सर्किट हाउस में ओम बिरला के आग्रह  पर  अपने सिपहसालार रामकिशन आचार्य व अपने पौत्र अंशुमान सिंह के साथ पहुचे देवीसिंह  भाटी बिरला के अलावा  अर्जुन मेघवाल  की मौजूदगी ने राजनैतिक पंडितो को चौका दिया।

राजनीति में देवीसिंह भाटी व अर्जुन मेघवाल से अदावत जगजाहिर है तो वही  ओम बिरला  से उनके गहरे  तालुकात लोगों से छिपे हुए नहीं है । गौरतलब है कि बीकानेर के पूर्व सांसद स्व महेंद्र सिंह भाटी व बिरला एक दौर में अंतरंग मित्र रह चुके है जिसकी गूंज पिछले दिनों  बजट सत्र के दौरान लोकसभा में भी सुनाई दी थी । बहरहाल इन तीनो नेताओ की मीटिंग को शिष्टाचार भेंट भले ही कहा जाए लेकिन राजनीति के पंडित इस मुलाकात को एक बहाना बता रहे है। 

यहां उल्लेखनीय है कि देवी सिंह भाटी जमीन से जुड़े हुए नेता है। अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत के बाद लगातार चुनाव जीतने वाले भाटी राजस्थान के एकमात्र करिश्माई नेता है जिनका ब्राह्मणों, मुसलमानों, राजपूतों, पिछड़े वर्ग, आरक्षण से वंचित सहित अन्य वर्गों में खासा प्रभाव है । राजस्थान में भाजपा जब भी संकट में आई है भाटी मैदान में खुलकर आए। नब्बे के दशक में  शेखावत सरकार को बचाने के लिए जनता दल दिग्विजय का भाजपा में विलय करवाने में इस दबंग नेता की अहम भूमिका थी।

भाटी ने 90 के दौर में सामाजिक न्याय मंच नाम से आरक्षण आंदोलन शुरू किया था। राजस्थान के लगभग हर जिले में उस दौर की रैलियों में उमडऩे वाली भीड़ ने राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक प्रेक्षकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।  बहरहाल  बिरला से मुलाकात व उनकी कार्यशैली  राजनीतिक  पण्डितो को कंफ्यूजन में डाल रही है।

उल्लेखनीय है कि  भाटी ने ही बीकानेर संसदीय सीट पर पहली बार भाजपा का कमल खिलवाया था। उनके पुत्र महेंद्र सिंह भाटी बीकानेर से पहली बार भाजपा के सांसद बने थे। पूर्व सांसद महेंद्र सिंह भाटी बीकानेर संसदीय क्षेत्र में युवाओं के रोल मॉडल रहे हैं। एक सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु के बाद से  युवा आज भी उनको भुला नहीं पाए हैं। राजपूतों के इस खांटी  नेता के  पौत्र अंशुमान सिंह भाटी भी राजनीति में खासे सक्रिय रहे है। 

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

नीदरलैण्ड में छह माह तक शोध कर बीकानेर लौटी डॉ. शर्मा

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थान (आइएबीएम) की सहायक प्रोफेसर डॉ. अमिता शर्मा नीदरलैंड के इरेस्मस विश्वविद्यालय से छह माह का शोध कार्य पूर्ण कर सोमवार को बीकानेर पहुंची। इरेस्मस विश्वविद्यालय द्वारा डॉ. शर्मा को मशीन लर्निंग, डाटा साइंस के एक्सपर्ट एवं गेस्ट पोस्ट डॉक्टरल रिसर्चर के तौर पर आमंत्रित किया गया था।

यह शोध कार्य 11 फरवरी से 10 अगस्त तक नीदरलैंड के स्थानीय निवासियों के डाटाबेस ‘लाइफलाइंस’ पर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विलेम वेर्बेके के निर्देशन में किया गया। डॉ. शर्मा ने बताया कि इरेस्मस विश्वविद्यालय विश्व रैंकिंग में 72वें तथा यूरोप में चैथे स्थान पर है। उन्होंने डिप्रेशन, एंग्जायटी और बर्न-आउट जैसे मनोचिकीत्सकीय डिसआॅर्डर्स का ‘बायो-मार्कर्स’ के साथ मशीन लर्निंग की तकनीकों की मदद से सांख्यिकीय एवम गणितीय मॉडल्स खोजे।

उन्होंने बताया कि डॉ. विलेम वेर्बेके ने भविष्य में कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को भी शोध कार्य में शामिल करने की योजना तैयार कर रहे हैं।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

रंगोलाई शिव मंदिर में डॉ.कल्ला ने किया अभिषेक

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। सावन माह के अंतिम सोमवार को ऊर्जा एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने रंगोलाई शिव मंदिर में रूद्राभिषेक किया और प्रदेश की खुशहाली और भाईचारे के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की।  डॉ.कल्ला ने यहां शिव मंदिर में करीब चार घन्टे शिव की पूजा-अर्चना की। भगवान शिव का बर्क व फूलों से श्रृंगार किया और दूध,दही, घी व शकर से जलाभिषेक किया।

उन्होंने आदि शिव को बीलपत्र मंत्रोच्चार के साथ चढ़ाए। उन्होंने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उन्हें अनेक ऐसी चीजें पूजा में अर्पित की जो और किसी देवता को नहीं चढ़ाई जाती। जैसे आंक, बिलपत्र आदि। उन्होंने विभिन्न मिठाईयों का थाल सजाकर, भोग लगाया।

डॉ.कल्ला के साथ और जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने भी शिव आराधना की और भगवान शिव का अभिषेक और पूजा-अर्चना की।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

मुक्तिनाथ महादेव मंदिर में सहस्त्रघट अभिषेक व पूजन का आयोजन

उषा जोशी

बीकानेर, 12 अगस्त। ब्रह्म बगीचा प्रन्यास के तत्वावधान में ब्रह्म बगीचा स्थित मुक्ति नाथ महादेव मंदिर में सावन के चैथे और अंतिम सोमवार को विद्वान, वेदपाठी आचार्य पंडित जुगल किशोर ओझा ‘पुजारी बाबा’ के आचार्यत्व में ग्यारह पंडितों द्वारा सहस्त्रघट अभिषेक एवं पूजन किया गया । जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी तथा कला-संस्कृति मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जर्नादन कल्ला तथा जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम के नेतृत्व में शिवभक्तों ने महाआरती का आनंद लिया। 

ब्रह्म बगीचा प्रन्यास के ट्रस्टी राजेश चूरा एवं हीरालाल हर्ष ने बताया कि मुक्ति नाथ महादेव मंदिर के पाटोत्सव के अवसर पर आयोजित सहस्त्रधारा में एक हजार एक सौ ग्यारह छिद्रों के आधार स्टेण्ड पर ‘जलधारा शिव प्रिया’ यही जलधारा कामना के अनुसार अनेक वस्तुओं से तथा अनेक धात्विधि से निर्मित  शिव लिंगो पर की जाती है, इसमें सहस्त्रधारा किंवा सहस्त्रघट अभिषेक का विशेष महत्व है, सहस्रघट एक उपलक्षण है,

अभिषेक में सहस्त्रछिद्र युक्त कलश को आधार बनाकर विभिन्न औषधियों यथा वच, कुठ, जरामांसी, आम्बा हल्दी, मुरा, शीलाजीत, चंदन चूरा, चंपा, नागर मोथा, दारु हल्दी, सतावरी, शंख पुष्पी, विष्णु कांता, भृंगराज, अर्जुन छाल, गुलाब जल, समीपत्र, बिल्व पत्र, केवड़ा जल, अष्ठगंधा, गंगाजल, पंक्य पुष्प जल, इखरस, सहदेवी एवं सर्वोरवदी सहित अनेक औषधियों से मुक्ति नाथ महादेव का अभिषेक किया गया । 

अभिषेक में वरिष्ठ अधिवक्ता शंकरलाल हर्ष, खुशालचंद जोशी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, पार्षद हजारीमल देवड़ा, वीरेन्द्र जोशी, कन्हैयालाल सोनगरा, चन्द्रशेखर जोशी, बृजगोपाल जोशी, राधेश्याम आचार्य, सुरेश मोदी, एन डी रंगा, नटवर लाल मोदी, मदन मोहन व्यास, सुभाष जोशी, औंकार हर्ष, अनिल जोशी, सुखदेव राठी, अनिल पेड़ीवाल, योगेश व्यास,  शिवकुमार पुरोहित, शिवकुमार थानवी, हरिशंकर आचार्य, विजय कुमार, हरीकिशन जोशी, रवि आचार्य, नागेश्वर जोशी, मुरली मनोहर पुरोहित, नारायण दास रंगा, मंगलचंद रंगा, शक्तिरत्न रंगा, बटुक प्रसाद ओझा आदि मौजूद रहे।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

भाजपा नेता खन्ना ने मोबाइल मैंबरशिप वैन को दिखाई झंडी

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत भाजपा प्रदेश आईटी विभाग द्वारा संचालित मोबाइल मैंबरशिप वैन को सोमवार को भाजपा के राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने गांधी पार्क के पास से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  इस अवसर पर खन्ना ने कहा कि भाजपा, विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है।

इसे देश के प्रत्येक कौने में और अधिक मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसके प्रति आमजन के अपार स्रेह को देखते हुए इसकी अवधि को बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्‍ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में आज देश का मान पूरी दुनिया में बढ़ा है।

आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी ने बताया कि 4 अगस्त को जयपुर से रवाना हुई वैन पांच हजार किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर बीकानेर पहुंची। उन्होंने बताया कि वैन द्वारा बीकानेर शहर के चार मंडल क्षेत्रों में वैन द्वारा 746 नए सदस्य बनाए गए।

भाजपा के शहर जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने बताया कि आमजन में भाजपा के सदस्यता अभियान के प्रति उत्साह है तथा प्रतिदिन नए सदस्य पार्टी से जुड़ रहे हैं। इस दौरान महापौर नारायण चौपड़ा, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक मोहन सुराणा, सहसंयोजक अनिल शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अशोक बोबरवाल, जिला मंत्री दीपक पारीक, जस्सूसर मंडल अध्यक्ष विजय उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

मुरलीधरबंगलानगर चौराहा बंद करने पर नाराजगी

तरुण रांकावत

बीकानेर, (समाचार सेवा)। मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी तथा बंगलानगर को जोडने वाला चौराहा बंद करने पर स्‍थानीय लोगों ने रोष व्‍यक्‍त किया है। लोगों का आरोप है कि रात के अंधेरे में प्रशासन ने गैर कानूनी काम करके स्‍थानीय लोगों को परेशान किया है जबकि रौब वाले व सत्‍ता के नजदीक लोगों के फायदे की सोच रखी गई है।

इंर्ट मंडी के अध्‍यक्ष मदन बांबू ने कहा कि प्रशासन का यह कदम उचित नहीं कहा जा सकता। लोगों को परेशानी हो ऐसे काम प्रशासन को नहीं करने चाहिये। उन्‍होंने कहा कि क्षेत्र में अनेक स्‍कूलें हैं ऐसे में बच्‍चों को आम रास्‍ता बंद होने से लंबे रास्‍ते से होकर स्‍कूल जाना होगा।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

मैं भारतीराज का पिता बोल रहा हूं…

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। मैं भारतीराज का पिता बोल रहा हूं…, उदयपुर में आदिवासी क्षेत्र विकास निगम की वित्तीतय सलाहकार जिसके खिलाफ गत माह 31 जुलाई को एसीबी ने छापे की कार्रवाई की। इस मामले में एसीबी ने भारतीराज के पिता डॉ. हरिशचन्द्रय का पेंशन खाता भी सीज किया हुआ है।

डॉ. हरिशचन्द्रआ मीडिया से गुहार लगा रहे हैं कि वे उनका पक्ष प्रकाशित करें और कम से कम जीविकोपार्जन के लिये पेंशन खाते को फ्री करवायें। भारतीराज के पति बीकानेर में ट्रांसपोर्ट अधिकारी हैं जबकि पिता डॉ हरिशचन्द्री केन्द्रर सरकार के अधिकारी रहे हैं। सुनिये ऑडियो।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697