Samachar Seva

Mission Patrkarita

जूझ रहे हैं मोदी व योगी, हमें भी देनी होगी आहुति – तिवाड़ी

Modi and Yogi are struggling, we will also have to give aahuti – Tiwari

बीकानेर, (समाचार सेवा)जूझ रहे हैं मोदी व योगी, हमें भी देनी होगी आहुति – तिवाड़ी, गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष रामकिशोर तिवाड़ी ने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी उत्‍तर प्रदेश के सीएम योगी राष्ट्र पुनरूत्थान हेतु जूझ रहे हैं, हमें भी आगे बढ़ कर त्याग की भावना से हिन्दुत्व के खातिर राष्ट्र निर्माण में आहूति देनी होगी, तभी नया इतिहास लिखा जायेगा।

तिवाड़ी गत दिवस व्यास कॉलोनी के यादव सदन में गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति की जिला शाखा के रजत जयंती वर्ष में स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह को मुख्‍य वक्‍ता के रूप में संबोधित कर रहे थे।

उन्‍होंने कहा कि कलियुग में आपाधापी के दौर में सनातन परम्पराएँ व स्थापित व्यवस्थाएँ चरमराने से समाज व राष्ट्र को अनेक संकटों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य अतिथि एडीआरएम निर्मलकुमार शर्मा ने कहा कि आज के दौर में संस्था के सिद्धान्तों को अनवरत आगे बढ़ाने की महत्ति आवश्यकता है।

समारोह में योगेन्द्र भाटी, कविता यादव, मुस्कान शर्मा, सुशील शर्मा, गिरिराज पारीक, गोवर्धन सोनी, भुवनेश यादव, मालचंद पारीक, सुरेश शर्मा, सुरेंद्र पिपला, सुरेंद्र शर्मा कविता पारीक संतोष शर्मा उपस्थित रहे।